सोनू सूद को ED का समन, मनी लॉन्‍ड्र‍िंग मामले में पूछताछ के लिए नहीं आईं उर्वशी रौतेला, दो बार भेजा गया नोटिस

Updated on 16-09-2025 03:08 PM
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद के साथ ही पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को समन जारी किया है। मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है। दोनों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। उन्हें 1xBet नाम के एक सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्‍ड्र‍िंग केस में तलब किया गया है। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज है। इससे पहले ED ने एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला को भी समन भेजा था, लेकिन वह पूछताछ के लिए निदेशालय के दफ्तर नहीं पहुंचीं।

ईडी ने उर्वशी रौतेला और बंगाली एक्‍टर अंकुश हाजरा सहित कई अन्य हस्तियों को भी समन जारी किया है। न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकुश हाजरा मंगलवार को इस मामले में निर्धा
रित समन पर ईडी के सामने पेश हुए, जबकि 1xBet की भारतीय ब्रांड एंबेसडर उर्वशरी रौतेला पेश नहीं हुई हैं। ईडी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया है।

युवराज से 23 सितंबर को, सोनू सूद से 24 सितंबर को होगी पूछताछ

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जबकि सोनू सूद को 24 सितंबर को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी इसी मामले में 22 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। युवराज सिंह इस मामले में दिल्ली में तलब किए जाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। पिछले कुछ हफ्तों में, ईडी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है।

मार्च में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज को भी दिया गया समन

मार्च महीने में, ईडी ने हैदराबाद में एक्‍टर विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, मांचू लक्ष्मी, प्रणीता और निधि अग्रवाल समेत 25 मशहूर हस्तियों के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का कथित तौर पर प्रचार करने के आरोप में एक FIR दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया था, 'इन अवैध प्लेटफॉर्म्स में लाखों रुपये लगे हुए हैं और यह कई परिवार, खासकर मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों को इसने संकट में डाला है।'

ईडी के निशाने पर 29 नामचीन हस्‍त‍ियां

ईडी की जांच में अब तक 29 व्यक्ति शामिल हैं, जिनमें एक्‍टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ दिग्‍गज क्रिकेटर्स शामिल हैं। इन सभी पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने का संदेह है। एजेंसी इन विज्ञापनों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और ऑनलाइन ट्रेल्स की जांच कर रही है, ताकि इस धंधे की व्यापकता का पता लगाया जा सके।

प्रकाश राज और राणा दग्‍गुबाती ने दी सफाई

बीते दिनों, प्रकाश राज ने स्वीकार किया था कि 2015 में वह ऐसे ही एक विज्ञापन में दिखाई दिए थे। लेकिन फिर एक साल के भीतर ही उन्‍होंने उससे किनारा कर लिया था। दूसरी ओर, राणा दग्गुबाती की टीम ने भी सफाई देते हुए बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि उनका विज्ञापन का समझौता कानून के अनुरूप था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.