पानी की ऐसी बॉटल, जिसे खा सकते हैं:12 साल की बच्ची ने जिलेटिन के इस्तेमाल से बनाई, प्लास्टिक पॉल्यूशन से बचाएगी

Updated on 19-12-2022 05:47 PM

महज 12 साल की उम्र में कैलिफोर्निया की मेडिसन चेकेट्स ने ऐसा इनोवेशन कर दिखाया है, जो पानी के सोर्स से होने वाले प्रदूषण से निपटने में अहम साबित हो सकता है। उसने ऐसी वॉटर बॉटल बनाई है, जिसे खा भी सकते हैं।

जिलेटिन के इस्तेमाल से बनी वॉटर बॉटल
दरअसल, मेडिसन हर साल छुटि्टयों में एस्कॉनडीडो तट पर जाती थीं। वहां सैकड़ों प्लास्टिक बॉटल का कचरा देखकर दुख होता था। इस पर छात्रा ने प्लास्टिक पॉल्यूशन पर रिसर्च की और ‘इको-हीरो’ प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया। मेडिसन ने जिलेटिन के इस्तेमाल से यह खाने योग्य बॉटल बनाई है। चेकेट्स के इस प्रोजेक्ट को उटा की चर्चित स्टेम फील्ड की प्रतियोगिता 2022 ब्रॉडकॉम मास्टर्स कंपीटिशन में पहला स्थान मिला। अब वे इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पेश करेंगी।

अमेरिका में हर साल 300 करोड़ बॉटल्स का यूज
शुरुआती रिसर्च में चेकेट्स को पता चला कि पानी की बॉटल को सिंगल यूज के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस्तेमाल के बाद इन्हें फेंक दिया जाता है। इसलिए इनकी वजह से काफी प्रदूषण फैलता है। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिकी हर साल करीब 300 करोड़ पानी की बॉटल इस्तेमाल करते हैं। इनमें से ज्यादातर की रिसाइक्लिंग संभव नहीं होती।

नदी-समुद्रों को प्रदूषित कर रहे प्लास्टिक के टुकड़े
अक्सर बॉटल्स का ये कचरा प्लास्टिक के टुकड़ों के रूप में नदी या समुद्र में पहुंचकर पानी को प्रदूषित कर देता है। रिसर्च के दौरान चेकेट्स को जेल से बनी झिल्ली में तरल पदार्थ सहेजने की प्रक्रिया का पता चला। अपने इनोवेशन में उसने इसी खूबी का इस्तेमाल किया। जिलेटिन मेम्ब्रेन से बनी इस बॉटल में एक कप से थोड़ा कम पानी रख सकते हैं। इसे बनाने पर खर्च करीब 100 रुपए आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.