सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा - उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 21-01-2025 12:16 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सीएम राइज स्कूल में आधुनिक शिक्षा के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन स्कूलों में गरीब परिवार सहित सभी बच्चों को कान्वेंट स्कूलों जैसी शिक्षा मिलेगी। पीके सीएम राइज स्कूल में 54 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन बनाया जा रहा है। इसमें लगभग पाँच हजार छात्राओं को अच्छी शिक्षा की सुविधा मिलेगी। सीएम राइज पीके स्कूल रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने चार बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भवन निर्माण पूरा होने पर यहाँ से 18 बसें संचालित करके आसपास के 10 किलोमीटर की परिधि की छात्राओं को आवागमन की सुविधा देकर शिक्षा दी जाएगी। पीके स्कूल रीवा शहर का गौरव है। इसमें आधुनिक मैकेनाइज्ड किचन तथा ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसी स्कूल की छात्रा सुश्री आयशा अंसारी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके डिप्टी कलेक्टर का पद पाया है। उप मुख्यमंत्री ने सुश्री आयशा अंसारी को सम्मानित किया। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय स्थानीय जनप्रतिनधिगण, शिक्षकगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.