मध्य प्रदेश के छह शहरों में शीतलहर का प्रभाव, पचमढ़ी में पारा 2.4 डिग्री

Updated on 19-12-2024 02:07 PM
भोपाल। हवाओं के रुख में परिवर्तन होने से मध्य प्रदेश में रात के तापमान में कुछ वृद्धि होने लगी है। इससे कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिली है। चार शहरों पचमढ़ी, मंडला, उमरिया और नौगांव में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा।बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नौगांव में शीतलहर का प्रभाव रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना और छतरपुर में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहा। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 231 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।

रात के तापमान में हो सकती बढ़त

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एवं प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होने लगी है। अगले तीन दिन में प्रदेश में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़त हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.