MP में आठ अधिकारी बनाए जाएंगे विशेष महानिदेशक, दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनेंगे

Updated on 29-11-2023 11:55 AM

भोपाल। वर्ष 2024 में विशेष महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। पद की उपलब्धता के आधार पर पदोन्नति होगी। आठ अधिकारियों को विशेष महानिदेशक और दो अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत करने के लिए पात्र पाया गया है।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 1990 और 1991 बैच के अधिकारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत करने के लिए पात्र पाया गया।

इसमें विजय कटारिया, अनुराधा शंकर, बीबी शर्मा, वरुण कपूर, उपेंद्र कुमार जैन, आलोक रंजन, प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव और योगेश मुदगल शामिल हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद के लिए 1999 बैच के अधिकारी राकेश गुप्ता और दीपिका सूरी पात्र पाए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए 2006 बैच के अरविंद कुमार सक्सेना, मिथलेश शुक्ला, अनुराग शर्मा, आरआरएस परिहार, अनिल सिंह कुशवाह, रुचिवर्धन मिश्रा, चंद्रशेखर सोलंकी, टी अमोंग्ला अय्यर, चैत्रा एन, राजेश हिंगणकर, अशुमान सिंह, मिथिलेश शुक्ला और मनीष कपूरिया को पात्र पाया गया।

इसी तरह उप पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए 2009 और 2010 बैच के 26 अधिकारियों को पात्र पाया गया है। गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे पद उपलब्ध होंगे, अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा।

बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

अशोक अवस्थी बनेंगे विशेष महानिदेशक

विपिन कुमार माहेश्वरी के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने पर 1990 बैच के अधिकारी अशोक अवस्थी विशेष महानिदेशक पद पर पदोन्नत होंगे। अभी अवस्थी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत के पद पर तैनात हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.