मिल गया आठवां महाद्वीप, वैज्ञानिकों ने जारी किया नया नक्शा, जानें कहां है धरती का अजूबा जीलैंडिया

Updated on 28-09-2023 01:27 PM
वेलिंग्टन: वैज्ञानिकों ने आठवां महाद्वीप खोजा है, जो कभी प्राचीन गोंडवाना भूमि का हिस्सा था। इस महाद्वीप का नाम जीलैंडिया है जो लगभग 94 फीसदी समुद्र के नीचे हैं। जबकि 6 फीसदी हिस्सा न्यूजीलैंड के आसपास का द्वीप बनाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी खोज सबसे पहले 1642 में डच व्यापारी और नाविक एबेल तस्मान ने की थी, जो महान दक्षिणी महाद्वीप पर जाना चाहते थे। हालांकि वह इस जगह को खोज नहीं पाए। 2017 तक भूवैज्ञानिकों को यह भी पता नहीं चला कि महाद्वीप हमेशा से ही छिपा था।

मंगलवार को भूवैज्ञानिकों और भूकंप विज्ञानियों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने 'टेक्टोनिक्स' पत्रिका में जीलैंडिया का एक अपडेट मैप प्रकाशित किया है। समुद्र तल से खोदी गई चट्टानों के नमूनों के आंकड़ों से वह इसके स्वरूप और संरचना का अनुमान लगाने में सक्षम थे। पश्चिमी अंटार्कटिका में जियोलॉजिकल पैटर्न की स्टडी करके वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे। उन्होंने न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट पर कैंपबेल पठार के पास एक सबडक्शन क्षेत्र की संभावना जताई। सबडक्शन तब होता है जब एक समुद्री प्लेट एक महाद्वीपीय प्लेट से टकराती है और उसके नीचे खिसक जाती है।

कैसे किया अध्ययन

शोधकर्ताओं ने समुद्र तल से लाए गए चट्टानों और तलछट के नमूनों के संग्रह का अध्ययन करके जीलैंडिया के मौजूदा मानचित्रों को और भी बेहतर किया। जबकि इनमें से ज्यादातर नमूने ड्रिलिंग स्थलों और द्वीपों के तटों से आए थे। न्यूजीलैंड क्राउन रिसर्च इंस्टीट्यूट जीएनएस साइंस के भूवैज्ञानिकों ने इस बात को स्वीकार किया कि नया महाद्वीप का ज्यादातर भाग पानी के नीचे हैं, फिर भी बहुत कुछ साफ होने में समय लगता है। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसे अभी तक हम पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं।'

10 करोड़ साल पहले डूबने लगा

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जीलैंडिया 49 लाख स्कॉयर किमी में फैला है। 2017 में भूवैज्ञानिकों का एक ग्रुप तब चर्चा में आ गया जब उन्होंने आठवें महाद्वीप की घोषणा की। जीलैंडिया मूल रूप से प्राचीन महाद्वीप गोंडवाना का हिस्सा था, जो 55 करोड़ वर्ष पहले बना। वैज्ञानिकों का कहना है कि 10.5 करोड़ साल पहले यह महाद्वीप पानी के नीचे डूबने लगा। हालांकि वैज्ञानिक अभी भी इसके कारण खोजने में लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.