दशहरे के पावरशो में उद्धव ठाकरे पर भारी पड़े एकनाथ शिंदे

Updated on 06-10-2022 05:30 PM

देश भर में दशहरे के उत्सव पर बुधवार को रावण दहन किया गया, लेकिन महाराष्ट्र की सियासत में यह शिवसेना के दो धड़ों के बीच पावरशो जैसा था। उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे ग्रुप के बीच ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने से लेकर एक-दूसरे के लोगों को तोड़ने की होड़ दिखी। हालांकि इस रेस में एकनाथ शिंदे बढ़त बनाते दिखे हैं। यहां तक कि उद्धव ठाकरे गुट ने भी यह माना है कि एकनाथ शिंदे की रैली में ज्यादा लोग थे। लेकिन उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जब तक बोलने के लिए खड़े हुए थे, तब तक आधे से ज्यादा लोग निकल चुके थे। ठाकरे गुट का दावा है कि शिवाजी पार्क में हुई उनकी रैली में 2.5 लाख लोग पहुंचे, जबकि बीकेसी ग्राउंड में एकनाथ शिंदे गुट की रैली में 3 लाख लोग पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि 1 लाख लोग उद्धव ठाकरे की रैली में थे, जबकि एकनाथ शिंदे के आह्वान पर 2 लाख लोगों ने शिरकत की। शिवाजी पार्क में 80 हजार लोगों की क्षमता है, जबकि बीकेसी मैदान में 1 लाख लोगों का जुटान हो सकता है। ऐसे में पुलिस का दावा सत्य के ज्यादा करीब नजर आ रहा है। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की फैमिली में भी बड़ी सेंध लगाई है। इससे उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी ही नहीं बल्कि ठाकरे परिवार भी एकजुटता के साथ उद्धव के साथ खड़ा नहीं है। एकनाथ शिंदे के मंच पर उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे भी दिखे। इसके अलावा उनकी पत्नी स्मिता ठाकरे और बेटे निहार ठाकरे भी मुख्यमंत्री के मंच पर नजर आए।

उद्धव के भाई ने की शिंदे की जमकर तारीफ, बताया किसान जैसा मेहनती

इस तरह ठाकरे परिवार के ही कई सदस्य एकनाथ शिंदे के मंच पर मौजूद थे। आनंद दिघे को एकनाथ शिंदे अपना गुरु मानते रहे हैं और उनकी बहन को भी एकनाथ शिंदे ने मंच पर बुलाया था। जयदेव ठाकरे को एकदम बगल में बैठाकर एकनाथ शिंदे ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि ठाकरे परिवार में आज भी उनकी पूरी पैठ है। इस दौरान मंच से जयदेव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की जमकर तारीफ की और उन्हें किसान की तरह मेहनती बताया। उन्होंने कहा कि मुझे कई दिनों से कॉल आ रही थी कि मैं यहां आऊं। मैं किसी गुट में शामिल नहीं होना चाहता था, लेकिन यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे बहुत मेहनती हैं। हमें उन्हें अकेला नहीं छोड़ना है। 

उद्धव के भाई संग मंच से बोले शिंदे- ठाकरे परिवार का आज भी साथ है

एकनाथ शिंदे ने इस दौरान ठाणे कार्ड भी चला। आनंद दिघे की बहन अरुणा गडकरी से अपने गुरु के साथ संबंधों को याद करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह हमेशा चाहते थे कि एक दिन सीएम ठाणे से बने। इस रैली में एकनाथ शिंदे ने स्मिता ठाकरे और जयदेव के बेटे निहार को भी मंच पर बिठाया। उन्होंने कहा कि मेरे पास आज भी ठाकरे परिवार का साथ है। यही नहीं उद्धव ठाकरे के करीबी रहे थापा को भी एकनाथ शिंदे ने मंच पर जगह दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.