भोपाल जिला जेल में मतगणना को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम, टेबल बढ़ाने की मिली मंजूरी

Updated on 01-12-2023 12:08 PM
भोपाल । जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती को अब सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा हुआ है। इससे पहले गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने जिला जेल मतगणना स्थल का डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम से लेकर मुख्य द्वार तक की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन आयोग को भेजे गए टेबल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जिससे विधानसभावार टेबल लगाने की व्यवस्था को भी उन्होंने देखा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी, नोडल मतगणना संदीप केरकेट्टा सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे ।

स्ट्रांग रूम और सुरक्षा व्यवस्था को देखा

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अनुसार बनाए गए स्ट्रांग रूम को देखा और उन्हीं के हिसाब से की गई मतगणना स्थल एवं टेबल लगाने का भी जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्षों में जाकर डाक मतपत्र की गणना और दो हजार 29 ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती के लिए की जा रही तैयारियों को देखा। वहीं एसीपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा कलेक्टर ने सभी आरओ को मतगणना के संबंध में विभिन्न निर्देश दिए, जिससे मतगणना के दौरान किसी तरह की कोई समस्या न खड़ी हो।

कैमरे लगाने का काम पूरा, अलग बनाए रास्ते

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि विधानसभा मतगणना के दौरान कुल 32 कैमरे अब लगाए जाते रहे हैं। इस बार आयोग के निर्देशानुसार इनकी संख्या बढ़ाकर 73 कर दी गई है। जिससे अब स्ट्रांग रूम से ईवीएम की स्थिति स्पष्ट दिखाई देगी। वहीं ईवीएम के परिवहन करने के लिए अलग रास्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा राजनीतिक दलों के लिए भी अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। जिससे उनके प्रत्याशी और प्रतिनिधियों का आमना -सामना न हो ।

उत्तर व बैरसिया के पहले आएंगे परिणाम

एडीएम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि टेबल बढ़ाने के प्रस्ताव को आयोग ने मंजूरी दे दी है। अब उत्तर और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में 16 -16 टेबल लगाई जाएंगी। इनके डाक मतपत्रों की गिनती जल्द होकर परिणाम आ जाएंगे। जबकि दक्षिण-पश्चिम और गोविंदपुरा में अधिक डाक मतपत्र होने से इनके परिणाम में समय लगेगा। हालांकि साढ़े आठ बजे से सातों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम की गिनती शुरू कर दी जाएगी। इसीलिए डाक मतपत्र और ईवीएम के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई हैं ।

एक नजर में सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना व्यवस्था

विधानसभा क्षेत्रईवीएम टेबलडाक मतपत्र टेबलचरण
नरेला21 0216
हुजूर200318
गोविंदपुरा200419
बैरसिया160217
उत्तर160216
दक्षिण-पश्चिम140517
मध्य140318

इनका कहना है

मतगणना को लेकर हर तरह की व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसको लेकर निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। वर्षा से बचाव के लिए टेंट लगाए गए हैं, उचित प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

                                                                  - आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.