बड़े भाई आएं और चुनाव की कमान संभालें... शहबाज ने नवाज शरीफ से लगाई गुहार, 'नए कानून' से वापसी तय?

Updated on 17-06-2023 07:18 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को अपने बड़े भाई और पीएमएल-एन के मुखिया नवाज शरीफ से वापस लौटने का आग्रह किया। उन्होंने न सिर्फ देश में चुनाव अभियान का नेतृत्व करने बल्कि चौथी बार मुल्क का प्रधानमंत्री बनने की भी अपील की। पार्टी की सेंट्रल जनरल काउंसिल मीटिंग को संबोधित करते हुए, शहबाज ने कहा कि वह अपने बड़े भाई के पाकिस्तान लौटने और पार्टी की बैठकों को संभालने की राह देख रहे हैं ताकि वह पीएमएल-एन की अध्यक्षता उन्हें वापस सौंप सकें।


नवाज शरीफ स्वास्थ्य कारणों के चलते 2019 से लंदन में हैं और माना जा रहा है कि आगामी चुनाव से पहले पाकिस्तान लौट सकते हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार शहबाज शरीफ ने कहा, 'चुनाव आयोग की तलवार लटकी हुई थी इसलिए यह बैठक आयोजित की गई।' सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित किए जाने बाद शहबाज शरीफ को पीएमएल-एन की अध्यक्षता दे दी गई थी।

'नवाज शरीफ के आने से बदल जाएगी राजनीति'

शहबाज ने कहा कि पीएमएल-एन को युवा नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने अपनी भतीजी और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की 'कड़ी मेहनत' के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने पर आप देखेंगे कि राजनीति का नक्शा ही बदल जाएगा।' शहबाज का यह बयान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की ओर से सुप्रीम कोर्ट रिव्यू ऑफ जजमेंट्स एंड ऑर्डर्स एक्ट 2023 पर साइन करने के कुछ हफ्ते बाद आया है।

नवाज शरीफ के लौटने का रास्ता साफ?

इससे नवाज शरीफ के लिए 60 दिनों के भीतर आजीवन अयोग्यता के खिलाफ अपील के अधिकार का इस्तेमाल करने का रास्ता साफ हो गया है। नए कानून के तहत अब अनुच्छेद 184(3) के तहत आने वाले ममालों में अदालती फैसलों के खिलाफ अपील दायल की जा सकेगी। यह कानून अब पिछले फैसलों पर भी लागू होता है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई 2017 को पनामा पेपर मामले में नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.