विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा निवार्चन आयोग, भोपाल में 20 मई को होगी एफएलसी कार्यशाला

Updated on 17-05-2023 05:47 PM
भोपाल। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत 20 मई को भोपाल में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की एफएलसी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्यशाला में केंद्रीय निर्वाचन आयोग से आए प्रशिक्षकों द्वारा मशीनों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि एफएलसी (फर्स्ट लेबल चेकिंग) कार्यशाला में 31 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। भोपाल में होने वाली कार्यशाला में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सचिव मुधसूदन गुप्ता, अनुभाग अधिकारी शिवम अरोरा, ईवीएम नोडल असम ईमली बरूआ, ईवीएम नोडल पश्चिम बंगाल सुमंता राय, ईवीएम नोडल पंजाब विपुल उज्ज्‍वल शामिल होंगे। यह कार्यशाला भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर हाल में आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला में अधिकारियों को मशीनों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, जिससे मतदान के समय किसी तरह की कोई समस्या न आए। अधिकारी प्रशिक्षण लेने के बाद अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को मशीन के बारे में बताएंगे। जिससे चुनाव के समय मशीनों का सही से उपयोग किया जा सके।

मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं नाम
इधर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन शाखा भोपाल द्वारा मतदाता सूची अपडेशन का काम अभियान के तहत किया जा रहा है। वहीं वोटर आइडी से आधार लिंक करने का कार्य भी किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाता सूची में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा मतदाओं के नाम विशेष रूप से जोड़े जा रहे हैं। वहीं जो मतदाता जिले में नहीं हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। विधानसभावार क्षेत्रों में हर मतदाता का वोटर आइडी कार्ड आधार से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि जिले में 20 लाख 1050 मतदाता हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.