रात के अंधेरे में बस्ती तक पहुंचे हाथी:रायगढ़ में 6 ग्रामीणों के कच्चे मकान तोड़े, बाइक सवार को किया घायल, लोगों में दहशत

Updated on 29-06-2026 01:19 PM
रायगढ़, रायगढ़ में हाथियों ने कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया। रात के समय ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तभी जंगल से निकले दो हाथी अलोला गांव की बस्ती में पहुंच गए और कई मकानों को तोड़ दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

घटना कापू वन परिक्षेत्र की है। वन विभाग के अनुसार, इन दिनों कापू वन परिक्षेत्र में करीब 19 हाथियों का दल अलग-अलग जंगलों में घूम कर रहा है। इनमें से दो हाथी पिछले करीब एक सप्ताह से अलोला गांव के आसपास घूम रहे हैं। रात होते ही ये हाथी खाने की तलाश में बस्ती की ओर आ जाते हैं।

शनिवार रात भी दोनों हाथी गांव में घुस गए और रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, सत्य सिंह और तिलक सिंह के कच्चे मकानों को डैमेज कर दिया। हाथियों को देखकर ग्रामीण किसी तरह घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और शोर मचाकर उन्हें भगाने की कोशिश की।

इसके बाद दोनों हाथी टेड़ासेमर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने दसरिन कोरवा का कच्चा मकान और कार्तिक कोरवा की झोपड़ी भी तोड़ दी। ग्रामीणों के काफी देर तक हल्ला करने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट गए।

हाथी के हमले में ग्रामीण घायल

शुक्रवार शाम अलोला बीट क्षेत्र में 35 वर्षीय राजेंद्र सर्पराज अपने साथी सुखराम डोगीदरहा के साथ बाइक से कापू से किलकिला की ओर जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे खड़े हाथियों से उनका सामना हो गया।

हाथी अचानक आक्रामक हो गया और दोनों बाइक सवारों को दौड़ाने लगा। सुखराम किसी तरह भागकर बच निकला, लेकिन हाथी ने राजेंद्र सर्पराज को दौड़ाकर घायल कर दिया।

धरमजयगढ़ वन मंडल में 126 हाथी

रायगढ़ जिले में हाथियों की संख्या 150 से अधिक बताई जाती है। वहीं, विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 126 हाथी मौजूद हैं। इनमें सबसे अधिक 18 हाथी लैलूंगा रेंज के मुकडेगा बीट में हैं।

बाकी हाथी अलग-अलग रेंज और बीट के जंगलों में घूम कर रहे हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यहां 35 नर, 66 मादा और 25 शावक हाथी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.