पुराने ऑफर पर ट्विटर खरीदने को तैयार एलन मस्क

Updated on 05-10-2022 05:25 PM

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर खरीदने का इच्छा व्यक्त की है। मस्क ने अपने पुराने ऑफर को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस मामले से परिचित सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जैसे ही एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के प्रस्ताव से जुड़ी खबर सामने आई वैसे ही इस सोशल मीडिया फर्म के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली। एलन मस्क और ट्विटर में कई महीनों से कानूनी लड़ाई जारी है। ऐसे में मस्क द्वारा टि्वटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में उछाल आया जिसके बाद शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। सबसे पहले यह खबर ब्लूमबर्ग न्यूज ने कुछ सूत्रों के हवाले से दी।

मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की है। सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों के बीच, कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत चढ़कर 47.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गए। इससे शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। खबरों की माने तो मस्क ने ट्विटर को पत्र भेजकर यह सौदा पूरा करने की मंशा जताई है। इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले से मिली हुई है।

यह खबर खबर ऐसे समय में आई है जब मामला कोर्ट में सुनवाई के लिए तैयार है। 17 अक्टूबर को डेलावेयर के कोर्ट ऑफ चांसरी में मस्क और ट्विटर के बीच एक बहुप्रतीक्षित मामले की सुनवाई शुरू होगी। ट्विटर ने मस्क पर अपने वादे से मुकरने के लिए केस किया हुआ है। ट्विटर ने केस दायर करते हुए कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह एलन मस्क को आदेश दे कि वे अपने 54.20 डॉलर प्रति शेयर पर डील को क्लोज करें।  अब खबर है कि एलन मस्क अपने पुराने ऑफर पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.