एलन मस्क के न्यूरालिंक को क्लिनिकल ट्रॉयल की मंजूरी, इंसान के दिमाग में लगाएंगे माइक्रो चिप

Updated on 21-09-2023 12:54 PM
वॉशिंगटन: एलन मस्क के न्यूरालिंक को क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। न्यूरालिंक ने बताया है कि उसने अपने डिवाइस के पहले ह्यूमन ट्रायल के लिए मरीजों की भर्ती शुरू कर दी है। एक स्वतंत्र समीक्षा बोर्ड ने न्यूरालिंक को डिवाइस की जांच के नाम पर क्लिनिकल ट्रायल की हरी झंडी दी है। कंपनी छह साल के अध्ययन में अपने एक्सपेरिमेंटल डिवाइस का परीक्षण करने के लिए लकवाग्रस्त से पीड़ित लोगों की तलाश कर रही है। एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने लिखा कि पहले मानव मरीज को जल्द ही न्यूरालिंक डिवाइस मिलेगी। इसमें पूरे शरीर की गति को बहाल करने की क्षमता होती है। मस्क ने दो कदम आगे बढ़ते हुए दावा किया कि कल्पना कीजिए अगर स्टीफन हॉकिंग के पास यह होता।

न्यूरालिंक ने बनाया है ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस

न्यूरालिंक ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) विकसित करने वाली कई कंपनियों में से एक है जो मस्तिष्क के संकेतों को इकट्ठा कर उनका विश्लेषण कर सकती है। न्यूरालिंक के मालिक एलन मस्क ने अपनी कंपनी का खूब बढ़ा चढ़ाकर प्रचार किया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी डिवाइस के जरिए मनुष्य आर्टिफिशियल इटेलिजेंस के साथ तालमेल बैठा करेगा और इससे एक ब्रेन कंप्यूटर विकसित होगा। मस्क के इन दावों पर कई विशेषज्ञों ने संदेह जताया है। दुनियाभर के न्यूरोसाइंटिस्ट और एक्सपर्ट्स ने न्यूरालिंक की इस ह्यूमन ट्रायल को लेकर चिंता जताई है।

डिवाइस के टेस्टिंग के लिए मिली है मंजूरी

पिछले साल अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने तेजी से ह्यूमन ट्रायल करने के कंपनी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। लेकिन, मई में एक इन्वेस्टिगेशनल डिवाइस एक्जेम्शन (आईडीई) के लिए न्यूरालिंक को मंजूरी दे दी। इससे न्यूरालिंक को अपने एक डिवाइस को क्लिनिकल ट्रायल के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत मिल गई। एजेंसी ने यह खुलासा नहीं किया है कि उसकी शुरुआती चिंताओं का समाधान कैसे किया गया।

कैसे रोगियों की तलाश कर रहा न्यूरालिंक

न्यूरालिंक का कहना है कि वह वर्टिकल रीढ़ की हड्डी की चोट या एएलएस के कारण क्वाड्रिप्लेजिया वाले रोगियों की तलाश कर रहा है। इस ट्रायल में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के मस्तिष्क के एक क्षेत्र में एक रोबोट का इस्तेमाल करके सर्जरी के जरिए ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस नाम की डिवाइस को प्रत्यारोपित किया जाएगा। यह डिवाइस उन्हें केवल अपने विचारों का उपयोग करके कंप्यूटर कर्सर या कीबोर्ड को नियंत्रित करने में सक्षम बनाएगा। एक बयान के अनुसार, यह अध्ययन टेक्नोलॉजी की सुरक्षा और कार्यक्षमता का मूल्यांकन करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.