TWITTER में 'तबाही' मचाने के बाद ELON MUSK का अगला कदम

Updated on 07-11-2022 05:15 PM

ट्विटर का नया बॉस बनते ही एलन मस्क ने कंपनी में 'तबाही' मचा दी है। कॉस्ट कटिंग के नाम पर कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद अब मस्क कुछ लोगों को नौकरी पर बहाल कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट है कि कुछ कर्मचारियों को वापस नौकरी पर बहाल किया जा सकता है, जिन्होंने मस्क के आने के बाद अपनी नौकरी खोई है। उन लोगों को यह कहकर वापस बुलाया जा सकता है कि उन्हें गलती से निकाला गया और प्रबंधन को उनके काम और अनुभव की जरूरत है। लेकिन, फिर भी यहां एक शर्त है...

मामले से परिचित दो लोगों के अनुसार, जिन लोगों को ट्विटर में वापस आने के लिए कहा जा रहा है, उनमें से कुछ को गलती से हटा दिया गया था। प्रबंधन को जब इस बात का एहसास हुआ तब तक उन्हें नौकरी से निकालने के लिए ई-मेल किया जा चुका था। तब कंपनी और लोगों के भी जाने का इंतजार कर रही थी। उपरोक्त लोगों का कहना है कि एलन मस्क की ट्विटर में नई सुविधाओं के निर्माण के लिए उन लोगों का काम और अनुभव आवश्यक हो सकता है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क के ट्विटर को अधिग्रहण करने के बाद लागत को कम करने और कमाई का जरिया बढ़ाने के लिए मैनेजमेंट ने इस सप्ताह ई-मेल के माध्यम से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। कई कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए पता लगा कि कंपनी उन्हें नौकरी से निकाल चुकी है। अब कुछ कर्मचारियों के लौटने के लिए मैनजेमेंट द्वारा किए जा रहे अनुरोध से पता चलता है कि नौकरी से निकालने की प्रक्रिया काफी जल्दीबाजी में अंजाम दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.