एल्विश, जिया और बेबिका किसी को नहीं मिला 'टिकट टू फिनाले', इस हफ्ते घर में कोई कैप्टन नहीं

Updated on 27-07-2023 02:33 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' अब अपने अंतिम पड़ाव (13 अगस्त) की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। घर में 'टिकट टू फिनाले' टास्क हुआ, जिसमें दावेदार एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और जिया शंकर में से किसी एक को जीतकर फिनाले में अपनी जगह बनाने का मौका मिलता। लेकिन ये 'टिकट' किसी के हाथ नहीं आया। दरअसल, एल्विश और जिया के बीच में 'टाई' हुआ, जिसके बाद घरवालों ने मेजॉरिटी में फैसला लिया कि 'टिकट टू फिनाले' किसी को नहीं मिलना चाहिए। इसके साथ ही घर में कोई नया कैप्टन भी नहीं बना। इससे पहले पूजा भट्ट कैप्टन थीं।
Bigg Boss OTT Ticket To Finale: दरअसल, एल्विश यादव और जिया शंकर में 'टिकट टू फिनाले' को लेकर भिड़ंत हुई। दोनों के बीच टास्क हुआ। इनमें से जो सदस्य 'टिकट टू फिनाले' जीतता, वही इस घर का कैप्टन होता, लेकिन दोनों के बीच टाई हो गया।

आपसी सहमति से लिया फैसला

इसके बाद ज्यादातर घरवालों ने आपसी सहमति से फैसला लिया कि किसी को भी 'टिकट टू फिनाले' नहीं मिलेगा। और इस कारण इस हफ्ते घर में कोई कैप्टन भी नहीं बनेगा।

मनीषा रानी और आशिका भाटिया हैं नॉमिनेटेड

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों से पूछा था कि तीन बॉटम कंटेस्टेंट्स में से कौन घर में रहना डिजर्व नहीं करता है। ज्यादातर लोगों ने फलक नाज का नाम लिया था। इसलिए वो बेघर हो गईं।

कहां, कितने बजे देखें शो?

अब घर में एल्विश यादव, अविनाश मल्हान, मनीषा रानी, आशिका भाटिया, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव, जद हदीद और जिया शंकर हैं। ये सभी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आशिका और एल्विश ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट इस घर में एंट्री की थी। आप इस शो को सोमवार से रविवार रात 9 बजे जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.