एल्विश यादव ने 'बिग बॉस' पर उठाया सवाल! पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की फिनाले में एंट्री से भड़के

Updated on 08-08-2023 03:47 PM
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का फिनाले 14 अगस्त (सोमवार) को है। इससे पहले घर में बीते एपिसोड में एक टास्क हुआ। अभिषेक मल्हन के बाद अब पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे भी फाइनलिस्ट बन गए हैं। बेबिका-पूजा ने मनीषा रानी, जिया शंकर और एल्विश यादव को टास्क में हरा दिया। ऐसे में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव नाराज जर आए। उन्होंने बिग बॉस के फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने टास्क बखूबी पूरा किया था, वो गलत नहीं हो सकते। इस पर बिग बॉस ने भी जवाब दिया और कहा कि अगर किसी को शक है तो वो वीडियो दिखा सकते हैं।

Bigg Boss OTT 2: सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो बिग बॉस के फैसले के खिलाफ नजर आ रहे हैं। वो मनीषा रानी से कहते हैं कि उन्होंने टास्क में अच्छे से काउंटिंग की थी। कैमरे पर डेढ़ सेकेंड की लाइट ब्लिंक होती है। उन्होंने वही काउंट किया। थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है, लेकिन इतना नहीं। ये कैसे पॉसिबल है कि बेबिका और पूजा उनसे बेहतर कर सकती हैं! इस बीच मनीषा उन्हें कई बार कहती हैं कि जाने दो, लेकिन एल्विश यही बोलते रहते हैं कि वो गलत नहीं हैं।

इसी बीच बिग बॉस की आवाज आती है। वो कहते हैं कि अगर किसी को संदेह है तो घर से बाहर जाकर अनकट वीडियो देख सकते हैं। इसके बाद बिग बॉस ये भी कहते हैं कि अभी घर से बाहर जाने में वक्त है, इसलिए अगर वो चाहते हैं तो अभी वीडियो दिखा दिया जाएगा, लेकिन ये भी बताना होगा कि अगर वो गलत साबित होते हैं तो क्या करेंगे। इसके बाद एल्विश कहते हैं कि उन्हें फुटेज नहीं देखनी। वो बिग बॉस के फैसले को सही मानते हैं।

ये था फाइनलिस्ट बनने का टास्क

मालूम हो कि फिनाले में जाने के लिए बिग बॉस ने घरवालों की तीन टीम बनाई। एक में जिया-अभिषेक, दूसरे में एल्विश-मनीषा और तीसरे में बेबिका-पूजा। चूंकि अभिषेक पहले से ही फाइनलिस्ट थे, इसलिए वो सिर्फ जिया के साथ खेल रहे थे। टीम के एक सदस्य को एक्टिविटी एरिया में जाकर कुर्सी पर बैठना था और दूसरे को बाहर लिविंग एरिया में बैठकर काउंटिंग करनी थी। कौन क्या करेगा, ये फैसला दोनों को आपसी सहमति से लेना था। बेबिका, मनीषा और जिया कुर्सी पर बैठती हैं, जबकि एल्विश, अभिषेक और पूजा काउंट करते हैं। ये काउंटिंग 27 मिनट की होती है। बेबिका-पूजा ने 30 मिनट का समय लिया, एल्विश-मनीषा ने 38 और अभिषेक-जिया ने 39 मिनट। चूंकि बेबिका-जिया समय के सबसे नजदीक होती हैं, इसलिए वो दोनों टास्क जीत जाती हैं।

मनीषा रानी पर भड़के यूजर्स

इसके बाद Manisha Rani उन्हें समझाते हुए कहती हैं कि उन्हें और एल्विश यादव को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे, इसलिए जिया शंकर ही बाहर जाएंगी। तो वो परेशान ना हों। अब ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग कह रहे हैं कि मनीषा कुछ ज्यादा ही ओवर कॉन्फिडेंट हो गई हैं। ऐसा ना हो कि ये कॉन्फिडेंस उन पर भारी पड़ जाए।

जियो सिनेमा एप पर देखें शो

आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर हर रात 9 बजे देख सकते हैं। शो में अभिषेक मल्हन, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव, जिया शंकर और मनीषा रानी एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। पिछले हफ्ते अविनाश सचदेव और जद हदीद बेघर हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.