एल्विश यादव फायरिंग के बाद पहली बार पहुंचे गुरुग्राम, आलीशान घर में मां संग मनाया बर्थडे, केक का डिजाइन लाजवाब

Updated on 15-09-2025 01:12 PM
सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव अपने काम, निजी जीवन या हालिया विवादों के लिए लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने भरोसेमंद व्लॉग्स और तीखे रोस्टिंग वीडियो के लिए मशहूर, एल्विश ने 2023 में बिग बॉस ओटीटी जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर अपना नाम रिकॉर्ड करवा लिया। एल्विश ने बीत दिन रविवार को अपना जन्मदिन मनाया और घर में केक काटकर एंजॉय किया।

कुछ दिन पहले ही एल्विश यादव के घर फायरिंग हुई थी जिसके बाद से वो गुड़गांव नहीं आए। अपनी मां के बर्थडे पर भी एल्विश घर नहीं पहुंच पाए थे और ऑनलाइन ही विश कर दिया था। अब फाइनली अपने बर्थडे पर वो घर पहुंचे हैं। रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एल्विश ने अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

एल्विश यादव का बर्थडे

पहली फोटो में, वह एक नीले रंग के केक के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे, जिस पर एक कार और उनका नाम लिखा था। अगली तस्वीर में, एल्विश परिवार के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी मेज पर दो केक रखे हुए हैं। अगली तस्वीर में, वह अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे जन्मदिन मुबारक हो।

लोगों को दिखा आलीशान घर

फैन्स ने अपने पसंदीदा स्टार को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देनी शुरू कर दीं। एल्विश की रोडीज की को-जज नेहा धूपिया ने भी उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- हमेशा खुशियां एल्विश। इस बीच एक फैन ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो भैया। एक ने कहा- जन्मदिन मुबारक हो भाई। एक तीसरे सोशल मीडिया यूजर ने कहा- मेरे प्यारे पसंदीदा भाई। ज्यादातर लोगों का ध्यान एल्विश के आलीशान घर पर भी गया। हर किसी ने केक के साथ घर की भी खूब तारीफ की।

कई शोज जीत चुके हैं एल्विश

वर्कफ्रंट पर, एल्विश आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आए थे, जहां उन्होंने करण कुंद्रा के साथ शो की ट्रॉफी जीती थी। इससे पहले, वह 'एमटीवी रोडीज XX' में एक गैंग लीडर के रूप में दिखाई दिए थे, जहां उनके गैंग का मेंबर गुल्लू विनर बना था। उनकी बढ़ती लोकप्रियता उन्हें रियलिटी टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार मौके दिला रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.