एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्‍क‍िलें रेव पार्टी में करैत सांप का जहर, FSL की रिपोर्ट में क्‍या-क्‍या, जानिए सब

Updated on 16-02-2024 01:50 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' में शो के अंदर अपने व्यवहार से दिल जीतने वाले एल्विश यादव शो के बाद से ही नेगेटिंव खबरों को लेकर चर्चा में हैं। नोएडा की रेव पार्टियों में नशे के लिए इस्तेमाल हो रहे सांपों के जहर के मामले में एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। खबर है कि नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की जांच के लिए जयपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में भेजे थे और रिपोर्ट में बताया गया है कि ये कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर था।

बताया दें कि एल्विश यादव समेत इस मामले से जुड़े कुछ और लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 थाने में केस दर्ज हुआ था। दरअसल इस मामले में सबसे पहले बीजेपी सांसद मेनका गांधी के NGO ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं मौके से पकड़े गए सांपों के जहर को टेस्ट के लिए FSL लैब भेजा गया था।

आरोपियों ने पुलिस के सामने कुबूल की थी कई बातें

सांपों की तस्करी और रेव पार्टी को लेकर चल जांच जारी है और पिछले साल नवंबर में आरोपियों को रिमांड पर भी लिया गया था। इसके बाद नोएडा पुलिस ने उनसे कई घंटे की पूछताछ की थी, जिसमें आरोपियों की तरफ से कई खुलासे भी किए गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के सामने कुबूल किया था कि इन रेव पार्टियों में बीन प्रोग्राम और सांपों का खेल भी करवाया जाजा है और इनका कनेक्शन एल्विश और फाजिलपुरिया से भी बताया गया। इसके बाद पुलिस पता लगाने में जुट गई थी।

आरोपियों ने पुलिस के सामने कुबूल की थी कई बातें

सांपों की तस्करी और रेव पार्टी को लेकर चल जांच जारी है और पिछले साल नवंबर में आरोपियों को रिमांड पर भी लिया गया था। इसके बाद नोएडा पुलिस ने उनसे कई घंटे की पूछताछ की थी, जिसमें आरोपियों की तरफ से कई खुलासे भी किए गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के सामने कुबूल किया था कि इन रेव पार्टियों में बीन प्रोग्राम और सांपों का खेल भी करवाया जाजा है और इनका कनेक्शन एल्विश और फाजिलपुरिया से भी बताया गया। इसके बाद पुलिस पता लगाने में जुट गई थी।

पिछले साल 3 नवंबर की है ये घटना

यहां आपको ये भी याद दिलाना चाहेंगे कि ये घटना पिछले साल 3 नवंबर की है। नोएडा सेक्टर 51 में मौजूद एक बैंकेट हॉल से पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार था। इनके पास 9 सांप मिले थे जिनमें से 5 कोबरा सांप थे। इन लोगों के पास से पुलिस को 20 ml संदिग्ध जहर भी मिले थे। हालांकि, पुलिस की तरफ बताया गया था कि उस हॉल से जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था उनमें एल्विश यादव शामिल नहीं थे, लेकिन उनकी संलिप्ता को लेकर जांच जारी है।

कहा- एल्विश यादव की पार्टी के लिए बदरपुर से सांप लाए जाते थे

हालांकि, जिन्हें पकड़ा गया था उनसे मिली जानकारी में बताया गया था कि इसका कनेक्शन एल्विश और फाजिलपुरिया से था। उन्होंने जानकारी दी थी कि एल्विश यादव की पार्टी के लिए बदरपुर से सांप लाए जाते थे। राहुल नाम के आरोपी ने कुबूल किया था कि वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था। उसने बताया था कि डिमांड के हिसाब से सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें उपलब्ध कराया जाता था।

एल्विश समेंत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नवंबर में इस मामले में पुलिस समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है, जिसमें बताया जा चुका है कि एल्विश जिंदा सांपों के साथ नोएडा के फार्म हाउस पर वीडियो बनाया करते हैं और रेव पार्टी के दौरान उनका इस्तेमाल करते हैं। इस एफआईआर में कहा गया था कि इस पार्टी में विदेश लड़कियां भी होती हैं और सांप के जहर का इस्तेमाल ड्रग्स की तरह होता है। इसमें सांप के जहर को किसी केमिकल के साथ मिलाने की भी खबर थी।

एल्विश ने मेनका गांधी को दिया था जवाब- मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा

वहीं एल्विश ने भी बदले में सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी थी। एक व्लॉग में एल्विश ने मेनका पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया था और कहा था कि सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। एल्विश ने अपने वीडियो में कहा था, 'मेनका गांधी ने मुझे सांप सप्लायरों का मुखिया कहा, मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा। मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा। अब मैं इन सभी चीजों को लेकर मैं एक्टिव हो गया हूं। पहले मैं सोचता था कि मैं अपना समय बर्बाद न करूं, लेकिन अब मेरी इमेज खराब हो रही है।'


'अपना और अपने परिवार का नाम खराब नहीं करूंगा'

उन्होंने आगे ये भी कहा था, 'मैं इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होकर अपना और अपने परिवार का नाम खराब नहीं करूंगा। अगर इस मामले में मेरी एक पर्सेंट भी संलिप्तता साबित होती है तो मैं खुद ही सरेंडर कर दूंगा, फिर चाहे इसकी सजा 10 साल हो या 100 साल। हर किसी को पता है कि मेरा स्तर इतना नीचे नहीं गिरा है कि मैं इस तरह का काम करूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.