WTC फाइनल हारने के बाद शर्मसार रोहित शर्मा, कप्तान ने लिया टेस्ट से रिटायरमेंट? जानें पूरी सच्चाई

Updated on 12-06-2023 08:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के टेस्ट वर्ल्ड कप 2023 यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 209 रनों की बड़ी हार के बाद भारत का 10 वर्ष बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना भी चूर-चूर हो गया। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा इतने शर्मसार हुए कि उन्होंने एक भावुक नोट लिखते हुए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। हालांकि, यह पूरा सच नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया से मिले 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 234 रनों पर ढेर हो गई। उसे 209 रनों से हार मिली और रोहित की कप्तानी में ट्रॉफी नहीं जीत पाई। इससे कप्तान रोहित शर्मा दुखी थे। पूरी टीम निराश थी। इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन जो सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित ने संन्यास ले लिया है, यह सच नहीं है। न ही रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पोस्ट लिखा है और न ही मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तरह की कोई बात की।

जब नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल पोस्ट फेक है। यह ट्विटर के @ImR0hitt45 अकाउंट से किया गया है, जबकि रोहित शर्मा का ऑफिशल ट्विटर हैंडल @ImRo45 है। यानी यह वायरल पोस्ट झूठी है। रोहित शर्मा के फैंस को इससे निराश नहीं होना चाहिए। वह अभी भी टेस्ट खेलेंगे। बता दें कि लगातार दूसरी बार भारत WTC के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन हार गया। इससे पहले न्यूजीलैंड से हार मिली थी।

क्या है वायरल पोस्ट में?
पिछले 7 वर्षों में हार्ड वर्क करते हुए दिन-रात टीम इडिंया के लिए ईमानदारी से काम किया। मैंने हर फैसले को सही साबित करने की कोशिश की। कप्तान के तौर पर अप्स ऐंड डाउन आए, लेकिन हार नहीं मानी। मुझे पता है कि यह सही समय नहीं है, लेकिन यह मेरे दिल है और उसके साथ विश्वासघात नहीं कर सकता। साथ ही इसमें एमएस धोनी और विराट कोहली सहित तमाम लोगों को शुक्रिया भी कहा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.