केंद्रीय जेल में गबन ...दो सिपाही और फरार:जेल के 3 सिपाहियों के खाते में ही 10 करोड़ का लेन-देन हुआ

Updated on 15-03-2023 06:54 PM

भैरवगढ़ जेल में कर्मचारियों के साथ 13 करोड़ से अधिक के गबन में नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 13 करोड़ में से लगभग 9 से 10 करोड़ रुपए जेल के सिर्फ तीन सिपाहियों के खातों में ट्रांसफर हुए हैं। इनमें एक फरार बाबू रिपुदमन है व शेष दो खाताधारक भी जेल के ही सिपाही हैं। इनके खातों में लेन-देन का खुलासा होते ही उक्त दोनों सिपाही भी गायब हो गए हैं।

भैरवगढ़ जेल में 100 से अधिक कर्मचारियों का डिपार्टमेंट प्रोविडेंट फंड जिस फर्जी तरीके से निकालकर गबन किया गया है, उसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचाकर रख दिया। दो दिन से जेल मुख्यालय भोपाल का दल यहां दफ्तर, बैंक और जेल घूम रहा है तो मंगलवार को भोपाल से ट्रेजरी शाखा की जांच कमेटी भी उज्जैन आ पहुंची। इस बीच कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व एसएसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल ने क्रिमिनल जांच के लिए अलग से पुलिस की एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी ने मंगलवार को जब बैंक में लेन-देन वाले खातों की डिटेल निकलवाई तो जेल के बाबू रिपुदमन, सिपाही शैलेंद्र व एक अन्य सिपाही के खातों में 9 से 10 करोड़ रुपए का लेन-देन सामने आया।

एसआईटी के सीएसपी अनिल मौर्य ने खातों में उक्त लेन-देन व दो सिपाही के गायब होने की बात कही है। भोपाल से संयुक्त संचालक लेखा विश्वजीत झारिया 8 सदस्यीय टीम के साथ ट्रेजरी में जांच कर रहे हैं। वे ये पता करने में जुटे हैं कि दो साल से कर्मचारियों का पैसा एक ही खाते में जा रहा था तो तकनीकी गड़बड़ी कहां थी। हालांकि झारिया ने स्पष्ट तौर पर डीडीओ को जिम्मेदार ठहराया।

कर्मचारी केस दर्ज कराने थाने पहुंचे

गबन के शिकार हुए कई कर्मचारी घबराए हुए हैं और उन्हें आशंका है कि अगर वे चुप रहे तो शासन उनसे उस पैसे की रिकवरी न शुरू कर दें, जो उनके हाथ में आया ही नहीं। इसी को लेकर कई कर्मचारी मंगलवार को भैरवगढ़ थाने पहुंचे व अपनी तरफ से भी एफआईआर दर्ज करने को आवेदन दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.