Emergency: कंगना रनौत की फिल्म से संजय गांधी के किरदार का पोस्टर आउट, देखें फोटो

Updated on 13-09-2022 07:01 PM

कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इंदिरा गांधी पर आधारित है जिसमे कंगना, इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म से अब तक कंगना समेत कई एक्टर्स के लुक सामने आ चुके हैं। अब फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है जो एक्टर विशाक नायक का है। विशाक फिल्म में संजय गांधी का किरदार निभा रहे हैं जो इंदिरा गांधी के बेटे थे। पोस्टर में आपको विशाक चश्मा पहने कुछ सोचते नजर आ रहे हैं। कंगना ने पोस्टर शेयर कर लिखा, टैलेंट के पावर हाउस विशाक नायर निभा रहे हैं संजय गांधी का किरदार। संजय गांदी जो इंदिरा गांधी की आत्मा थे। वो शख्स जिन्हें इंदिरा गांधी बहुत प्यार करती थीं और फिर उन्हें खो दिया। वहीं विशाक ने अपना पोस्टर शेयर कर लिखा, बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं संजय गांधी जैसे महान शख्स का किरदार निभाकर। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का हिस्सा बन पाया।

6 महीने से ढूंढ रही थीं नया चेहरा

विशाक द्वारा निभाए गए संजय गांधी के किरदार पर कंगना ने कहा, 'इंदिरा गांधी की लाइफ में संजय सबसे अहम शख्स में से एक थे। इसके लिए मुझे ऐसा कोई शख्स चाहिए था जो मासूम सा हो और एक वक्त पर चतुर भी। वह समान रूप से सक्षम और समान रूप से भावुक है।' 

कंगना ने आगे कहा, 'संजय अपनी मां का विस्तार रहे हैं। मैं इस किरदार के लिए 6 महीने से ऐसा चेहरा ढूंढ रही थी और फिर मैंने डिसाइड किया विशाक को लॉन्च करने की। मुझे खुशी है कि अवनीत के बाद मैं एक नया चेहरा लॉन्च कर रही हूं बड़े पर्दे पर। विशाक शानदार एक्टर हैं और उन्होंने मलयालम फिल्मों में काम किया है। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि वह संजय का किरदार शानदार निभाएंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.