उज्जैन सिंहस्थ से पहले मालवा कनेक्टिविटी पर जोर:6 हाईवे के अपग्रेडेशन और मिसरोद-औबेदुल्लागंज हाईवे को 6लेन करने की मांग केंद्र से करेगा मप्र

Updated on 10-04-2025 01:21 PM

हाईवे अपग्रेडेशन - केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने आज धार में भी यह मुद्दा उठाएंगे सीएम मोहन यादव

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदेश के सात ऐसे हाईवे को अपग्रेड करने की मांग रखी है, जिन पर इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के कारण ट्रैफिक दबाव काफी अधिक बढ़ता जा रहा है। मप्र सरकार ने हाल ही में इन सभी सात राजमार्गों के अपग्रेडेशन के प्रस्ताव भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजे थे, लेकिन अभी तक इन्हें मंजूरी नहीं मिल सकी है।

इनमें एक गुजरात, एक राजस्थान, दो उत्तप्रदेश, एक छत्तीसगढ़ और दो प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र वाले भोपाल और इंदौर से निकलने वाले हाईवे हैं। इसमें भोपाल के मिसरोद से औबेदुल्लागंज तक मौजूदा 4 लेन को 6लेन करने की मांग शामिल है। इसके अलावा सभी मौजूदा सभी 2लेन को 4लेन करने की मांग हैं।

गुजरात और राजस्थान को मालवा से जोड़ने वाले हाईवे का चौड़ीकरण अभी से इसलिए भी जरूरी है क्योंकि तीन साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ होना है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु आएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार केंद्र के सामने बालाघाट के लांजी में जनजातीय क्षेत्र से गुजरने वाले एक मार्ग का एलाइन्मेंट ठीक करने की मांग रखी है।

इसका प्रस्ताव भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पास लंबित हैं, इस प्रस्ताव के लिए भू-अधिग्रहण एवं फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने से प्रोजेक्ट अटका है। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी धार के बदनावर आ रहे हैं, वे यहां 3502 करोड़ की लागत से बने 218 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही 2330 करोड़ लागत के 110 किमी लंबी एक अन्य एनएच प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्र सरकार के पास लंबित मप्र से जुड़े हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर गड़करी से उन्हें जल्द से जल्द मंजूर कराने की मांग रखेंगे।

मप्र से गुजरने वाले एनएच-34 के हिस्से का चौड़ीकरण मंजूर

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-34 के मप्र से गुजरने वाले हिस्से को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शाहगढ़-बक्सवाहा-नरसिंहगढ़-दमोह से गुजरने वाले 63.50 किमी लंबाई के इस खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में अपग्रेड किया जाएगा।

531.84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 5 प्रमुख पुल, बक्सवाहा, भटेरा, नरसिंहगढ़ और पिपरिया चंपत में 4 बायपास और दमोह में दोनों ओर 1.3 किलोमीटर लंबी सर्विस व स्लिप रोड भी बनेगी। गौरतलब है कि एनएच-34 उत्तराखंड के गंगोत्री धाम को मप्र के लखनादौन में एनएच-44 उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर से जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.