चिकित्सा परीक्षण के बाद ही कर्मचारियों को मिलेगी चुनाव ड्यूटी से छूट, भोपाल कलेक्ट्रेट में पहुंचे लगभग 400 आवेदन

Updated on 14-10-2023 01:33 PM
भोपाल । विधानसभा चुनाव में यदि किसी कर्मचारी को स्वास्थ्य कारणों से छूट चाहिए तो अब उसे मेडिकल प्रमाण पत्र देना होगा। इसे बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कार्य करेगा। बता दें कि कलेक्ट्रेट में अब तक चुनाव ड्यूटी निरस्त कराने के लिए लगभग 400 आवेदन आ चुके हैं।

जेपी अस्पताल में काम करेगा मेडिकल बोर्ड

जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान स्वास्थ्य कारणों के आधार पर चुनाव ड्यूटी में छूट प्राप्त करने के लिए आवेदनों के परीक्षण एवं प्रमाण पत्र जारी किये जाने के लिए मेडीकल बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड जयप्रकाश अस्तपला में कार्य करेगा। जारी आदेशानुसार सोमवार को डा. राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष जिला मेडीकल बोर्ड, डा. शाहवर खान मेडीकल विशेषज्ञ, डा. निशा मिश्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. प्रमेंद्र शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ और डा. बलराम उपाध्याय आरएमओ को सदस्य बनाया गया है । यह सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदकों काे मेडिकल परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करेंगे। शोभनाथ दुबे प्रभारी मेडीकल बोर्ड इस संबंध में प्राप्त सभी आवेदनों, प्रमाण पत्रों का रिकार्ड संधारण करेंगे। उपरोक्त विशेषज्ञ अन्य विभाग के विशेषज्ञ से समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करेंगे ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.