मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में रोजगार दिवस कार्यक्रम 24 मार्च को नीमच में

Updated on 21-03-2023 05:55 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम 24 मार्च को नीमच जिला मुख्यालय पर होगा। ईएमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा अध्यक्षता करेंगे। सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि ने सोमवार को वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर नीमच श्री मयंक अग्रवाल और सभी 52 जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम सभी 52 जिलों में मंत्रीगण तथा अन्य जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा नीमच के कार्यक्रम से मुरैना, बैतूल, गुना और सतना जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया जायेगा।

रोजगार दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यूज चैनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जायेगा। प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

जिला मुख्यालयों में किये होने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हितग्राहियों को आमंत्रित कर जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति-पत्र दिलवाये जायेंगे। जिलों में होने वाले आयोजन की रूपरेखा जिला कलेक्टर के निर्देशन में बनेगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.