'वॉर' के विलन की मौत का इमरान हाशमी लेंगे 'टाइगर 3' में बदला! अब ऋतिक रोशन की एंट्री भी कंफर्म

Updated on 04-11-2023 04:02 PM
सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म 'टाइगर 3' का हाल में ही नया प्रोमो दर्शकों ने देखा। इसमें विलेन बने इमरान हाशमी का लुक भी देखने को मिला। वह 'टाइगर' से इस बार पंगा लेने वाले हैं। फैंस को ये प्रोमो न सिर्फ अच्छा लगा बल्कि उनका इस फिल्म को देखने का इंतजार भी बढ़ गया है। इस बीच मेकर्स ने बड़ा अपेडट दे दिया है। वो ये कि यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स के 'कबीर' ऋतिक रोशन भी 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

शाहरुख खान की 'पठान' के साथ ऋतिक रोशन अपने 'वॉर' के किरदार कबीर के साथ नजर आएंगे। एक सूत्र ने कहा, 'आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के अंदर सुपर जासूसों के लिए काम शुरू कर दिया है। यह कोई नहीं जानता लेकिन 'पठान' के साथ-साथ 'कबीर' भी 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे।'

ऋतिक रोशन भी होंगे 'टाइगर 3' में

'टाइगर 3', 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिवाली पर आ रही फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो होगा। दरअसल 'वॉर 3' भी आने वाली है। ऐसे में YRF 'टाइगर 3' से इसके तार जोड़ सकते हैं। मालूम हो, अब तक स्पाई यूनिवर्स में कई फिल्में आ चुकी है। इसकी शुरुआत साल 2012 में 'एक था टाइगर' से हुई थी। इसके बाद साल 2017 में 'टाइगर जिंदा है' आई। मेकर्स ने इन दोनों जासूस वाली फिल्मों को टाइगर और ऋतिक की 'वॉर' के साथ आगे बढ़ाया और ये फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बनी थी। स्पाई यूनिवर्स में फिर शाहरुख खान की 'पठान' की एंट्री हुई।

किन भाषाओं में रिलीज होगी 'टाइगर 3'

ऋतिक रोशन भी होंगे 'टाइगर 3' में

'टाइगर 3', 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिवाली पर आ रही फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो होगा। दरअसल 'वॉर 3' भी आने वाली है। ऐसे में YRF 'टाइगर 3' से इसके तार जोड़ सकते हैं। मालूम हो, अब तक स्पाई यूनिवर्स में कई फिल्में आ चुकी है। इसकी शुरुआत साल 2012 में 'एक था टाइगर' से हुई थी। इसके बाद साल 2017 में 'टाइगर जिंदा है' आई। मेकर्स ने इन दोनों जासूस वाली फिल्मों को टाइगर और ऋतिक की 'वॉर' के साथ आगे बढ़ाया और ये फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बनी थी। स्पाई यूनिवर्स में फिर शाहरुख खान की 'पठान' की एंट्री हुई।

किन भाषाओं में रिलीज होगी 'टाइगर 3'

यह 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' की सफलता थी जिसने आदित्य चोपड़ा के इस विश्वास को मजबूत किया कि वह 'वॉर' और 'पठान' में के एजेंट को अपनी योजनाओं में शामिल कर सकते हैं। 'टाइगर 3' मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है और यह 12 नवंबर को दिवाली के अवसर पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

वॉर का टाइगर 3 से कनेक्शन, फैंस की थ्योरी

फैंस की थ्योरी के मुताबिक, 'टाइगर 3' के विलेन आतिश रहमान (इमरान हाशमी) का कनेक्शन 'वॉर' के विलेन खालिद रहमानी (टाइर श्रॉफ) से होगा। कुछ लोगों का कहना है कि खालिद के पिता की भूमिका में इमरान हाशमी टाइगर 3 में लौटे हैं। खैर अभी तक इस बारे में ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.