किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

Updated on 04-07-2026 01:10 PM

राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री  गजेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी मानसून की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। प्रभारी मंत्री  गजेन्द्र यादव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वर्षा ऋतु के दौरान आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। इस दौरान महापौर  मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री  गजेन्द्र यादव ने विकसित भारत-जीरामजी (ग्रामीण रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन) योजना के अंतर्गत मेट के रूप में कार्य कर रहे ग्राम पंचायत सुंदरा के दिव्यांग  चंद्रप्रकाश साहू एवं ग्राम पंचायत कोहका की दिव्यांग सुश्री रंभा मंडावी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रभारी मंत्री  गजेन्द्र यादव ने जिले में खरीफ फसल की स्थिति एवं कृषि विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों को धान की जगह कम पानी में होने वाली वैकल्पिक फसलों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते भू-जल स्तर और जल संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए किसानों को दलहन, तिलहन, सब्जी एवं अन्य कम पानी वाली लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 से किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रूपए प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर वैकल्पिक खेती के आर्थिक लाभों की जानकारी भी दे। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बिना आवश्यक कारण बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए। यदि किसी तकनीकी कारण से बिजली बंद करना आवश्यक हो तो संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना दी जाए तथा समय-सारणी निर्धारित कर किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए, जिससे वे सौर ऊर्जा अपनाकर अपने बिजली बिल को शून्य कर सकें।

प्रभारी मंत्री श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग को वर्षा ऋतु में संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सर्पदंश एवं डॉग बाइट से संबंधित जीवनरक्षक दवाइयों एवं एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सालयों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम विभिन्न चुनौतियां लेकर आता है। ऐसे समय में सभी विभाग सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न न हो और आम नागरिकों को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होती रहें। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में मानसून के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू,  संतोष अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सीएल मारण्कडेय, अपर कलेक्टर  प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.