नर्मदापुरम रोड से हटाया जाएगा अतिक्रमण, 35 को दिए नोटिस

Updated on 27-05-2024 02:00 PM
भोपाल। शहर के नर्मदापुरम रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल यहां प्रधान मंडपम से कटारा हिल्स और आगे बायपास तक नहर किनारे कब्जे करने वाले 35 अतिक्रमणकारियों को एसडीएम कोलार ने नोटिस दिए हैं। उनको एक सप्ताह का समय भी दिया था जो कि मंगलवार तक समाप्त हो जाएगा और इसके बाद बुधवार से कार्रवाई होगी।

जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम रोड पर प्रधानमंडपम से कटारा हिल्स तक नहर किनारे बनाए गए नये रोड पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जे कर लिए हैं। लोगों ने कटारा हिल्स 80 फीट रोड के आसपास मछली बाजार सहित रेत बाजार बना दिया है।जिला प्रशासन द्वारा तीन दिन किए गए सर्वे में तीन दर्जन अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। इनमें गुमठियां, घरों की बाउंड्री इसके दायरे में आ रही है। इन पर लाल निशान तक लगा दिए गए हैं।अतिक्रमणरियों को हाल ही में नोटिस देते हुए मंगलवार तक स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी लेकिन अब तक उन्हें इस पर अमल नहीं किया है।

इस तरह किए जा रहे कब्जे

रोड के दूसरी तरफ झुग्गियां तन गई हैं तो वहीं बड़े प्लाट घेरकर शेड बनाकर दुकानें लगाकर कारोबार किया जा रहा है।चार से अधिक धार्मिक स्थल भी बनाकर सरकारी जमीन को कब्जे में लेने की कोशिश है।यहां रोड किनारे कालोनियों में लोगों ने अपने घर के दरवाजे बना लिए हैं। रोड पर दरवाजों से दुकानें बनाकर कारोबार की कोशिश की जा रही, इससे जाम की स्थिति बन रही है।

इनका कहना है

नर्मदापुरम रोड प्रधान मंडपम से कटारा हिल्स और आगे बायपास तक बनी नई सड़क पर कब्जे करने वाले अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए हैं। इन्हें मंगलवार तक का समय दिया गया है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

रविशंकर राय, एसडीएम, कोलार


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.