पुलवामा हमले का इंजीनियरिंग छात्र ने FB पर मनाया जश्न, कोर्ट ने 5 साल के लिए भेजा जेल

Updated on 01-11-2022 05:50 PM

बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर अपमानजनक FB पोस्ट करने वाले को 5 साल के लिए जेल की सजा सुनाई है। पुलिस के बताया कि दोषी व्यक्ति का नाम फैज राशिद है जो इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था। बेंगलुरु के कचरकनहल्ली निवासी राशिद फरवरी 2019 में गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में है। इससे पहले उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी।

फैज राशिद को 14 फरवरी 2019 में गिरफ्तार किया गया था, जो उस समय इंजीनियरिंग कोर्स के थर्ड-सेमेस्टर में था। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले को उसने फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसमें इस कायराना हरकत को सेलिब्रेट किया गया था। आरोपी को अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहा करने की मांग को कोर्ट सोमवार को खारिज कर दिया। 

आरोपी कोई अनपढ़ या सामान्य व्यक्ति नहीं: कोर्ट
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, 'आरोपी कोई अनपढ़ या सामान्य व्यक्ति नहीं है। अपराध किए जाने के समय वह इंजीनियरिंग का छात्र था। उसने जानबूझकर अपने फेसबुक अकाउंट पर पुलवामा अटैक को लेकर पोस्ट किए। उसने पुलवामा अटैक के महान शहीदों की मौत पर खुशी का इजहार किया। इसलिए आरोपी की ओर से किया गया अपराध इस महान राष्ट्र के खिलाफ और प्रकृति में जघन्य है।'

राशिद पर इन धाराओं के तहत मामला
मालूम हो कि पोस्ट हड़कंप मचने पर राशिद का फोन जब्त कर लिया गया था और फॉरेंसिक साइंस लैब में इसकी जांच हुई थी। चार्जशीट में फैज राशिद के खिलाप IPC का धारा 153A (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 124A (देशद्रोह), 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) की धारा 13 के तहत मामला दर्ज हुआ था। 

भारत ने पाक के भीतर की थी जवाबी कार्रवाई
पुलवामा में 14 फरवरी 2019 के हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। करीब एक पखवाड़े बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के भीतर स्थित आतंकी शिविरों पर हवाई हमला किया था। सरकार ने आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख नेता और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि मकतब अमीर, मुजाहिद भाई और मुहम्मद भाई के नाम से जाना जाने वाला आलमगीर (39) पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में शामिल था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.