इंग्लैंड ने एशेज में पहले दिन ही घोषित की पारी, टेस्ट इतिहास में कितनी बार हुआ है ऐसा?

Updated on 17-06-2023 08:28 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच ऐतिहासिक एशेज सीरीज (The Ashes) की शुरुआत हो गई है। इस बार सीरीज की मेजबानी इंग्लैंड के पास है। पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्ट मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड ने बेहतरीन बल्लेबाज की। मैच की पहली ही गेंद पर जैक क्राउली ने कवर पर चौका मारकर इंग्लैंड के इरादे साफ कर दिए। टीम के लिए पूर्व कप्तान जो रूट ने नाबाद शतकीय पारी खेली।


इंग्लैंड ने पहले दिन पारी घोषित की

इंग्लैंड ने सभी को चौंकाते हुए पहले दिन स्टंप से पहले ही अपनी पारी घोषित कर दी। टीम का स्कोर 8 विकेट पर 393 रन था। जो रूट शतक बनाकर खेल रहे थे। इंग्लिश टीम को पास 400 के पार जाने का मौका था। लेकिन 78वें ओवर के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने ड्रेसिंग रूम से पारी घोषित करने का इशारा कर दिया। इस फैसले ने क्रिकेट के जानकारों के साथ ही कमेंटेटर्स को भी चौंका दिया।

कब-कब पहले दिन पारी हुई घोषित

1877 में टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला खेला गया था। 146 साल के इतिहास में यह सिर्फ छठा ही मौका था, जब टेस्ट मैच के पहले दिन किसी टीम ने अपनी पारी घोषित की है। 1974 में पहली बार ऐसा हुआ था। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 130/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की थी। इसके बाद 2013 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन 9 विकेट पर 237 के स्कोर पर पारी घोषित की थी।

इंग्लैंड ने इसी साल दो बार किया

इंग्लैंड ने इस साल दूसरी बार टेस्ट मैच के पहले दिन पारी घोषित की। टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर 325/9 के स्कोर पर माउंट माउंगानुई टेस्ट में अपनी पारी घोषित की थी। हालांकि यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने 8 विकेट गिरने पर ही पहले दिन पारी घोषित कर दी।

टेस्ट मैच के पहले दिन पारी घोषित करने वाली टीमें
- पाकिस्तान 130/9, vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स 1974
– ऑस्ट्रेलिया 237/9, vs भारत, हैदराबाद 2012
– साउथ अफ्रीका 259/9, vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2016
– साउथ अफ्रीका 309/9, vs जिम्बाब्वे, सेंट जॉर्ज पार्क 2017
– इंग्लैंड 325/9, vs न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई 2023
– इंग्लैंड 393/8, vs ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन 2023


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.