प्रदेश में श्रम कानूनों, अधिनियमों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करें

Updated on 01-02-2024 12:19 PM

श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि प्रदेश में श्रमिकों के हितों की चिंता की जाये। उनके कल्याण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। श्रमिकों के कल्याण के लिये संवेदनशील होकर सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। प्रदेश में श्रम कानूनों/अधिनियमों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक रूप से जन-जागरूकता लायी जाये, जिससे कि सभी पात्र श्रमिकों तक योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सरलता से पहुंच सके।

श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल श्रमायुक्त कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात आयोजित बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री श्री पटेल ने श्रम पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। पोर्टल को और अधिक अद्यतन करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रवासी श्रमिक, संविदा श्रमिक, मोटर यातायात श्रमिकों सहित संगठित एवं असगंठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिये विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश भी दिये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि श्रम कानूनों/अधिनियमों में समय की जरूरत के मान से सुधार किया जाये। प्रवासी श्रमिकों की परिभाषा को पुन: परिभाषित करने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने विभिन्न श्रम अधिनियमों के अन्तर्गत दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के पंजीयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे राज्य से आने वाले श्रमिकों के स्थानीय स्तर पर पंजीयन की भी जरूरत उन्होंने बतायी। मंत्री श्री पटेल ने नवनियुक्त विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रम सेवा पोर्टल पर दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर प्रवास करने वाले श्रमिकों एवं अन्य प्रदेश से मध्यप्रदेश में आने वाले प्रवासी श्रमिकों की पहचान एवं उन्हें श्रम अधिनियमों का लाभ प्राप्त हो सके, इस संबंध में विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश भी दिये। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को आधार के माध्यम से केवायसी संबंधी आँकड़ों की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में गति लाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये। श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से ऐसी सेवाएं जो एक निश्चित समय-सीमा उपरांत डीम्ड सेवा के रूप में आवेदक को प्राप्त होती है, उन सेवाओं में संतुष्टिप्रद सेवाओं में श्रम विभाग के उल्लेखनीय कार्य के लिये विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की गई।

बैठक में श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री भगवानदास गोंडाने, इंदौर संभागायुक्त श्री मालसिंह, श्रमायुक्त श्री संजय गुप्ता, उप श्रमायुक्त द्वय श्री एल.पी. पाठक और श्री एस.एस. दीक्षित सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.