आश्वासन के बाद भी इंदौर को अब तक नहीं मिली दूसरी समर स्पेशल ट्रेन

Updated on 06-05-2023 06:13 PM

Summer Special Train: इंदौर । ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक बढ़ने से कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं, लेकिन इंदौर को अब तक एक ही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन की सौगात मिल पाई है। पश्चिम रेलवे के आश्वासन के बाद भी अब तक दूसरी समर स्पेशल ट्रेन का यात्रियों को इंतजार है, जबकि अन्य स्टेशन से लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा रेलवे कर रहा है।

पश्चिम रेलवे के अधिकारी विगत दिनों इंदौर आए थे । इस दौरान सांसद सहित यात्री सलाहकार समिति के सदस्यों ने इंदौर से ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन की मांग रखी थी। ये ट्रेन दिल्ली, मुंबई और हावड़ा के रूट पर चलाने की मांग की गई थी। पश्चिम रेलवे के जीएम ने जल्द ही ट्रेन देने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बाद भी अब तक इंदौर से स्पेशल ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। हालांकि, यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रतलाम मंडल ने इंदौर से चलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी है। राजस्थान, दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

मुंबई सेंट्रल से समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा

पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल से एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन आगामी छुट्टी के दौरान मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन के बीच ट्रेन का चलेगी। वीकली समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाई जाएगी। मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन विशेष मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 11 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 6 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मई से 4 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह बरौनी जंक्शन-मुंबई सेंट्रल स्पेशल बरौनी जंक्शन से प्रत्येक शुक्रवार को 22.30 बजे रवाना होगी और रविवार को 18.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 मई से 7 जुलाई तक चलेगी।

आज से शुरू हुई बुकिंग

इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे हैं। ट्रेन की बुकिंग 6 मई से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.