तीन तलाक इस्लाम भी नहीं मनता...', अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की पीएम मोदी की तारीफ
Updated on
23-02-2023 06:41 PM
नई दिल्ली: अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष तारिक अहमद ने तीन तलाक पर मोदी सरकार के कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इस्लाम भी तीन तलाक को नहीं मानता है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अच्छा कदम है। वह इस पहल का सम्मान करते हैं। 1 अगस्त 2019 को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) कानून पारित हुआ था। उसके बाद से ट्रिपल तलाक के मामलों में करीब 82 फीसदी की गिरावट आई है। ट्रिपल तलाक को खत्म कर मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक, मौलिक और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत किया है।
अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष तारिक अहमद बोले कि तीन तलाक की प्रथा को इस्लाम भी स्वीकार नहीं करता है। ट्रिपल तलाक को लेकर मोदी सरकार ने जो कदम लिया वह अच्छा है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया सही स्टेप है। यह उन महिलाओं को उनका उचित स्थान देगा जो अपने अधिकारों से वंचित रही हैं। यह सराहनीय कदम है।ट्रिपल तलाक को भारत का मुस्लिम समाज धार्मिक हक के तौर पर देखता था। वहीं, सच यह था कि यह न तो इस्लामिक था, न ही कानूनी। यह अलग बात है कि इस पर राजनीति होती रही। जब दूसरी बार मोदी सरकार सत्ता में आई तो उसके तुरंत बाद उसने इस मामले में राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई। सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से छुटकारा दिलाया। इस तरह की कई घटनाएं सामने आई थीं जब मुस्लिम महिलाओं को चिट्ठी, फोन या मैसेज और व्हाट्सएप के जरिये भी तलाक दिया गया था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…