इजरायली हमले में हर 10 मिनट में 1 बच्चा तोड़ देता है दम... WHO ने गाजा के हालात को बताया मानवता का काला अध्याय

Updated on 06-12-2023 01:36 PM
गाजा: इजरायल और हमास के बीच हो रही जंग का गाजा के बच्चों पर सबसे ज्यादा बुरा असर हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि गाजा में हर 10 मिनट में एक बच्चे की मौत इजरायली सेना के हमले की वजह से हो रही है। फिलीस्तीन में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि रिचर्ड पीपरकोर्न ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए दुनिया से इस ओर ध्यान देने के लिए कहा है। रिचर्डज ने गाजा के हालात और यहां बच्चों की मौतों को मानवता के लिए सबसे काला अध्याय कहा है।

टीआरटी की रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड पीपरकोर्न ने अपने संबोधन में कहा, जब हम बात कर रहे हैं तो बीते 2 महीने में गाजा पट्टी में करीब 16,000 लोग मारे गए। इनमें 60 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। 42,000 से ज्यादा लोग इस युद्ध में घायल हुए हैं। इनमें भी बच्चों की बड़ी तादाद है। बीते दो महीन से गाजा में औसतन हर 10 मिनट में एक बच्चा मर रहा है। मुझे लगता है कि इस मायने में हम मानवता के सबसे काले अध्याय के करीब हैं।

जंग को तुरंत रोके जाने की जरूरत

रिचर्ड पीपरकोर्न ने कहा कि गाजा में पहले अस्पतालों में 3,500 बेड थे, जो अब 1,500 से भी कम रह गए हैं। लोग घायल हो रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें बढ़ रही हैं लेकिन हमलों की वजह से अस्पताल तबाह हो रहे हैं। अस्पताल के अंदर बेड कम हो रहे हैं। ये ऐसा समय है जब गाजा अस्पतालों को नुकसान सहन नहीं कर सकता है। ये एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा। रिचर्ड ने कहा कि गाज में जमीन पर जो हालात हैं, उनमें वहां बिना देर किए निरंतर युद्धविराम की जरूरत है।

हमास के इजरायल में किए गए हमले के बाद से गाजा पट्टी में लड़ाई छिड़ी हुई है। बीते दो महीने, 7 अक्टूबर से इजरायल की सेना गाजा पट्टी में लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रही है। इन हमलों में अब तक 16,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 42,000 से अधिक घायल हुए हैं। लाखों की संख्या में लोगों को घरों को छोड़कर आश्रय स्थलों में शरण लेनी पड़ी है। हमास और इजरायल में एक सप्ताह के लिए युद्धविराम हुआ लेकिन इसके बाद फिर से जंग शुरू हो गई। युद्ध के चलते गाजा पट्टी में बुनियादी चीजों की भी भारी कमी हो गई है और इलाके में एक मानवीय संकट खड़ा हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.