हर माफिया के तार SP से जुड़ते रहे हैं... कोडीन कफ सिरप मामले पर बोले सीएम योगी, विपक्ष पर बड़ा हमला

Updated on 19-12-2025 12:21 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नशीने कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में पहली बार खुलकर बयान दिया है। उन्होंने हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से होने की बात कह कर एक अलग ही एंगल दे दिया। दरअसल, कफ सिरप मामले को लेकर लगातार विपक्षी दल हमलावर है। इस मामले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार को घेरते दिख रहे हैं। वहीं, इस पूरे विवाद में अब सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। यूपी विधानसभा सत्र से पहले सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक साथ दिखे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि इस पूरे मामले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अवैध तस्करी और माफिया नेटवर्क के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि प्रदेश में सक्रिय हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आते रहे हैं।

सपा से रिश्ते की बात

सीएम योगी ने कहा कि कफ सिरप केस में जिन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, उनके रिश्ते समाजवादी पार्टी से उजागर हुए हैं। आगे जांच में भी सपा से जुड़े और नाम सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस मामले में अभियुक्तों की नजदीकियां सपा प्रमुख से भी पाई गई हैं। पैसों के लेन-देन से जुड़े तथ्य भी जांच में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

एनडीपीएस के तहत सख्ती

सीएम योगी ने बताया कि कोडीन एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम के अंतर्गत आने वाली दवा है। इसका उपयोग गंभीर खांसी के इलाज में किया जाता है। इसका कोटा और आवंटन सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की ओर से तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिली थीं कि इस दवा का इस्तेमाल नशीले पदार्थ के रूप में किया जा रहा है, जिसके बाद एफएसडीए ने इसे एनडीपीएस के दायरे में लाकर कार्रवाई शुरू की।सीएम ने कहा कि इस पूरे मामले में एफएसडीए, उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। अवैध तस्करी के कई मामले पकड़े गए हैं। इस मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने साफ किया कि सरकार किसी भी सूरत में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
सीएम ने कहा कि इस पूरे मामले में एफएसडीए, उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। अवैध तस्करी के कई मामले पकड़े गए हैं। इस मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने साफ किया कि सरकार किसी भी सूरत में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.