विश्वकर्मा समाज की हर समस्या को शीघ्रता से हल किया जाएगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 18-09-2023 01:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विश्वकर्मा समाज कर्मयोगी समाज है। समाज के कल्याण में राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। समाज की हर समस्या को शीघ्रता से हल किया जाएगा। विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का पद शीघ्र भरा जाएगा। समाज को जमीन उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधाओं को देने में कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के पीरगेट पर विश्वकर्मा समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नागरिकों को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब पर भगवान विश्वकर्मा की कृपा है। वे हमारी सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार हैं। ऋग्वेद में भगवान विश्वकर्मा का दुनिया के सबसे बड़े कारीगर के रूप में उल्लेख किया गया है। समुद्र मंथन से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ। निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा ने सभी मशीनरी एवं वस्तुओं का निर्माण किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विश्वकर्मा समाज का गौरव प्राचीन और ऐतिहासिक है। समाज बंधु अत्यंत मेहनती, परिश्रमी और ईमानदार हैं। राज्य सरकार समाज के लिए रोजगार के अवसर बढ़ायेगी। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.