देश को विकसित और आत्म-निर्भर बनाने में सभी सहभागिता करें : राज्य मंत्री श्रीमती बागरी

Updated on 02-02-2024 11:18 AM

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि देश को विकसित और आत्म-निर्भर बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। वे सतना में आयोजित रोजगार दिवस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कार्यक्रम में 17 हजार 580 हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिये 66 करोड़ की ऋण राशि के चैक वितरित किये। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये महिलाओं को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित करें। महिलाएँ घर पर रहकर ही स्व-सहायता समूह में सक्रिय भागीदारी से आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बन सकती हैं। समूह की महिलाएँ ऋण लेकर उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकती हैं।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने के सपने को साकार करने में सभी सक्रियता पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गां के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का लाभ लेकर हितग्राही आत्म-निर्भर बनें तथा दूसरों को भी रोजगार दें। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने रोजगार दिवस में शामिल हितग्राहियों से अपेक्षा की कि वे ऋण राशि का सही उपयोग करेंगे और नियमित रूप से किश्तों की अदायगी करेंगे, जिससे उनकी बैंकों में साख बनी रहे।

रोजगार दिवस के अवसर पर 17 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 17 हजार 580 हितग्राहियों को 65 करोड़ 57 लाख 6 हजार रूपये की ऋण राशि वितरित की गई। इनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 15 हजार 746, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 76, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 28, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के 52, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समूह के 34, ग्रामीण पथ-विक्रेता के 10, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के 8, पशु चिकित्सा केसीसी के 1320, मत्स्य-पालन विभाग केसीसी के 210, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 20 हितग्राहियों सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.