प्रेसीडेंट होटल एंड बार पर आबकारी का छापा, देर रात बेच रहे थे शराब, अवैध कच्ची मदिरा के ठिकानों पर भी दबिश

Updated on 29-08-2023 01:30 PM
भोपाल  शहर में होटल एवं बार संचालक द्वारा देर रात अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी, जहां आबकारी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, कुछ जगहों पर शराब दुकान संचालकों द्वारा नियम विरुद्ध समय से पहले दुकान खोलकर शराब बेची जा रही थी, जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

शटर के नीचे से बेच रहे थे शराब

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया रोड स्थित होटल प्रेसीडेंट एंड बार में देर रात 11.30 बजे अवैध रूप से शराब बोतल में भरकर बेची जा रही थी, जहां आबकारी की टीम ने रविवार रात दबिश देते हुए कार्रवाई की। इसके बाद जब टीम फिर से रात डेढ़ बजे पहुंची तो देखा कि शटर के नीचे से बीयर बेची जा रही थी। इससे होटल एंड बार संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

करोंद और चांदबड़ में भी कार्रवाई

वहीं, करोंद और चांदबड़ स्थित शराब दुकान संचालकों द्वारा सुबह साढ़े छह बजे दुकान खोलकर शराब बेची जा रही थी। इससे दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि दुकान खोलने का समय साढ़े आठ बजे है और शराब बेचने का समय साढ़े नौ बजे का है। आबकारी कंट्रोलर राजेंद जैन ने बताया कि दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यदि दोबारा से अवैध शराब बेचते हुए पकड़े गए तो दुकान सील और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

महिलाएं बना रही थीं शराब

आबकारी टीम द्वारा गांधीनगर, शांति नगर, आदमपुर छावनी, हरिपुरा में संचालित की जा रही अवैध हाथ भट्टी पर छापामार कार्रवाई करते हुए 280 लीटर शराब और तीन हजार 850 महुआ लहान बरामद किया है। टीम ने आरोपित सुनीता, अनोखी बाई, लक्ष्मी, दीपक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह मदर इंडिया कालोनी में राजकुमारी अंसारी, राधा बाई के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.