जनजातीय संग्रहालय में चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी

Updated on 27-11-2023 01:21 PM

 भोपाल जिला प्रशासन और नगर निगम अमले द्वारा ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू की ।इसके तहत दो दिन में निगम का बुलडोजर और हथौड़ा ग्रीन बेल्ट के अस्थायी अतिक्रमण पर चल रहा है। जबकि स्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की हिम्मत तक अधिकारी नहीं जुटा पा रहे हैं।पहले दिन अमले ने ठेले, गुमठी और टीनशेड सहित 138 अतिक्रमण हटाए तो वहीं दूसरे दिन सांची पार्लर सहित कुल 16 अतिक्रमण को तोड़ दिया।बता दें कि एनजीटी ने जिले के 692 स्थान चिह्नित किए हैं जहां ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अतिक्रमण पसरा हुआ है। हाल ही में कलेक्टर आशीष सिंह ने एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।

बांसखेड़ी से कैंसर अस्पताल तक की कार्रवाई

निगम प्रशासन के अमले द्वारा दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए कोलार तहसील के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र बांसखेड़ी से कैंसर अस्पताल तक लगभग 16 अतिक्रमण हटाए हैं।इस दौरान अस्थायी रूप से बनाए गए सांची दुग्ध पार्लर को हटाने की कार्रवाई भी अमले ने की है। जिसे निगमकर्मियों ने हथौड़े से तोड़ तोड़कर जमींदोज कर दिया। जबकि पहले दिन आशाराम बापू चौराहा से आईटी पार्क बैरागढ़, 11 मील बायपास, नीलबड़, बरखेड़ा नाथू, खजूरी बायपास और साकेत नगर से कुल 138 अतिक्रमण हटाए गए थे।

पेड़ों काे नष्ट कर किए गए हैं अतिक्रमण

वर्ष 1986 में शहर में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण सुधार के लिए सेंट्रल वर्ज एवं साइड वर्ज में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया था। मार्ग के दोनों तरफ किए जाने वाले रोपण क्षेत्रों के पौधों एवं वृक्षों को नष्ट कर अतिक्रमणकारियों ने शासकीय जमीन पर अस्थायी और स्थायी कब्जे किए हैं। राजधानी परियोजना के चार वन मंडल में कुल 692 अतिकमण चिह्नित किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.