श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव का माना आभार

Updated on 21-12-2023 12:41 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इंदौर के जनप्रतिनिधियों के विशेष प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर हुकुमचंद मिल, इंदौर के मजदूरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मजदूरों को मिलने वाली 464 करोड़ रूपए की बकाया राशि को महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से 25 हजार श्रमिक परिवारों के सदस्यों को सीधी राहत मिलेगी।

श्रमिकों का यह भुगतान गत 20 वर्ष से लंबित था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद इस फाइल पर हस्ताक्षर किए थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट करने वाले जनप्रतिनिधियों में वरिष्ठ नेता, विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक श्री तुलसी सिलावट, सुश्री उषा ठाकुर, इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला, श्री मनोज पटेल, श्री मधु वर्मा और श्री राजेश सोनकर शामिल हैं। इस अवसर पर सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं श्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.