इजरायल का अदृश्‍य हवाई योद्धा है F-35, ईरान के छुड़ा देगा छक्‍के, सिर्फ 90 सेकेंड में काम होगा तमाम!

Updated on 19-10-2023 02:11 PM
तेल अवीव: गाजा पर अस्‍पताल पर हुए हमले के बाद इजरायल और हमास की जंग में नया मोड़ आ गया है। ईरान ने इजरायल को धमकाया है और साथ ही उसने मुसलमान देशों को साथ आने की अपील भी की है। लेकिन इस बीच हम आपको एक ऐसे हथियार के बारे में बताते हैं जो ईरान समेत इजरायल के हर दुश्‍मन को पल में ढेर कर देगा। इस हथियार को अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर डेवलप किया है और यह एक फाइटर जेट है। हम बात कर रहे हैं एफ-35 की जिसे इस साल की शुरुआत में रक्षा विशेषज्ञों ने इजरायल के जखीरे का सबसे मजबूत हथियार करार दिया था। इस जेट ने इस साल फरवरी में दुनिया के सामने लाया गया था।

फरवरी में पास किया टेस्‍ट
एफ-35 ने फरवरी में अमेरिका के एफ-15 जेट्स के साथ एक टेस्‍ट को सफलतापूर्वक पास किया था। उस एक्‍सरसाइज के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के एक लेफ्टिनेंट-कर्नल ने डिफेंस मैगजीन को बताया था कि अभ्यास के दौरान जेट की पूरी स्क्वाड्रन 10 मिनट से भी कम समय में हवा में ऑपरेट करने में सक्षम है और यह अपने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देगी। हालांकि उस अभ्यास के दौरान भी चार अमेरिकी F-15 जेट बहुत तेज गति से यानी सिर्फ 30 सेकंड या उससे कम के अंदर एक के बाद एक उड़ान भरते नजर आए थे।

छोटे हथियार ले जाने में सक्षम
छह एफ-35 जेट्स ने एक्‍सरसाइज में उड़ान भरी थी। हर जेट ने सिर्फ 30 से 90 सेकेंड के अंदर ही टेक ऑफ कर लिया था। कम समय में टेक ऑफ करने की वजह से इस जेट ने हर किसी का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा था। ग्रे कलर के एफ-35 को विशेषज्ञों ने तब चील की तरह करार दिया था। विशेषज्ञों के मुताबिक यह फाइटर जेट, दुनिया के बाकी जेट्स की तुलना में भले ही छोटा दिखता हो लेकिन यह काफी ताकतवर है। इजरायली-अमेरिकी ड्रिल के एक ज्‍वॉइन्‍ट कमांडर ने तब बताया था कि एफ-35 छोटे और कम हथियार ले जाने के लिए बनाए गए हैं। ऐसा इसलिए है ताकि उन्‍हें रडार पर आसानी से इंटरसेप्‍ट न किया जा सके और वह दुश्‍मन पर हमला बोल सकें।

हमले के बाद इजरायल में वापसी

आईडीएफ की तरफ से इसके बारे में कोई ज्‍यादा जानकारी नहीं दी लेकिन कहा गया था कि यह हर मिशन के लिए रेडी है। कुछ विश्लेषकों ने कहा है कि इजराइल के पास जो विमान है वह ईरान में लक्ष्यों पर काफी दूरी से हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलें दागने में पूरी तरह से सक्षम है। साथ ही ईरान की सुरक्षा की सीमा से बाहर रहते हुए या बाहर निकलने की अपनी क्षमता को अधिकतम करते हुए हमला करने के बाद वापस इजरायल तक पहुंचा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.