पट्टा पाकर खिले चेहरे : विधायक उपाध्याय के साथ हितग्राहियों ने मनाया जश्न...

Updated on 09-10-2023 04:56 PM

रायपुर। जिस सपने को क्षेत्र की जनता ने कई दशकों से अपने दिलों में संजोया था, आज वह पूरा हो रहा है। जनता जो अपना आशियाना बसाने का सपना देखा करती थी, राज्य सरकार उस सपने को 'राजीव गाँधी आश्रय योजना' के माध्यम से साकार कर रही है। इसी तारतम्य में रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया। इस दौरान हितग्राहियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

बता दें कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई है, हर व्यक्ति को उनके जमीन का अधिकार (पट्टा) देने का काम किया है। चाहे वो प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी हो या स्व. राजीव गाँधी हो या अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह हो या दिग्विजय सिंह हो। सबने समाज के हर वर्गों को उनके अधिकार पट्टा देने का काम किया है। मध्यप्रदेश विभाजन के बाद सन 2000 में जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ तब प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजित जोगी ने राज्य में सभी को पट्टा देकर उनके विश्वास को जीता था। आज पट्टा वितरण के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्रों के विभिन्न वॉर्डों में जाकर पट्टा वितरण किया। जब पट्टा वितरण का कार्य चल रहा था तब क्षेत्र की जनता का उत्साह देखने लायक था। जो सपना उन्होंने सालों पहले देखा था, अब वह पूरा हो रहा है। जिस जमीन पर वह बसे थे, अब वह उनकी होगी। पट्टा मिलने से अपनी जमीन और घर का सपना पूरा होते ही क्षेत्र की जनता अपने विधायक के सामने खूब पटाखे फोड़े, साथ ही आतिशबाज़िया कर पूरा दीपावली का माहौल बना दिया था।

इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने विरोधियों को आड़े हाथ भी लिया और यह कहा कि जो पट्टे के नाम पर लोगों को झूठा तथ्य देकर बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी ऐसे भ्रामक बातें फैलाने वालों से सचेत रहना चाहिए। उनकी बातों को अनसुना करने में ही समझदारी है भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगातार जनता का हित कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.