कवर्धा व पंडरिया के दिव्यांग व बुजुर्गों मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने दी की सुविधा

Updated on 27-10-2023 12:36 PM

कबीरधाम। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य है) और अस्सी वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को इस बार घर बैठे मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गई है।

जिले के पंडरिया एव कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य है) और अस्सी वर्ष से अधिक बुजुर्ग कुल 450 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान कराने के लिए बीएलओ के माध्यम से सहमति दी है।कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के ऐसे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान का दिवस आगामी 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है।

मतदान का समय सुबह 8 बजे शाम 5 बजे निर्धारित है। मतदान की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर मतदान दिवस एवं समय की जानकारी कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को दी जा चुकी हैं। मतदान दलों के लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है।

आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए पीठासीन एवं मतदान दल का गठन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर आज बुधवार को पीठासीन, मतदान दल तथा पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में डाकमत पत्र के जिला नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एम.के.गुप्ता, उपसंचालक राकेश शर्मा, एसडीओपी पंडरिया, कवर्धा एवं मतदान दल उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी महोबे ने बताया कि कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग एवं अस्सी वर्ष के अधिक बुजुर्ग मतदाताओं के घर पहुंचने के लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। कवर्धा 72 के लिए 19 रूट निर्धारित किए गए है एवं पंडरिया के लिए 14 रूट निर्धारित किए गए है। सभी रूट में एक मतदान दल 30 एवं 31 अक्टूबर को भ्रमण कर मतदान कराएगें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोबे ने बताया कि जिले के 450 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए बीएलओ के माध्यम से सहमति प्रदान की है। जिले के दोनो विधानसभा-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा से 450 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक डाक मतपत्र के माध्यम से घर बैठे ही मतदान करेंगे।

इन मतदाताओं में विधानसभा-71 पंडरिया से 30 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक 129 मतदाता कुल 159 मतदाताओं ने सहमति प्रदान की है जो घर से मतदान करेंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा से 51 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक 246 कुल 291 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए सहमति प्रदान की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.