भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में एक साथ शुरू होगी सुविधा:अगले महीने से 24 घंटे हो सकेगा वाहनों का फिटनेस

Updated on 21-05-2024 07:53 AM

राजधानी समेत इंदौर और ग्वालियर में अगले महीने से सभी तरह के छोटे-बड़े वाहनों की फिटनेस व्यवस्था निजी हाथों में सौंप दी जाएगी। इसके तहत जहां वाहन मालिकों को ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) से 24 घंटे फिटनेस कराने जैसी सुविधा मिलेगी।

वहीं, लोगों को इसके लिए मौजूदा दरों से दोगुनी तक फीस चुकानी होगी। दरअसल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने अक्टूबर 2024 से सभी वाहनों की फिटनेस जांच एटीएस से कराना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए तीनों शहरों में एटीएस तैयार किए गए हैं।

परिवहन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मोर्थ की ओर से 2022 में दो नोटिफिकेशन जारी किए गए थे। इसके आधार पर ही एनआईसी ने पोर्टल तैयार किया है। 14 मार्च 2024 को मर्थ ने तीसरा नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

पोर्टल को इसके मुताबिक अपग्रेड कर रहे हैं। अक्टूबर से पहले बारिश का सीजन रहता है, इसलिए विभाग चाहता है कि एटीएस जल्द चालू हो जाए। इसको ध्यान में रखकर एनआईसी को पत्र लिखा है कि पोर्टल को अभी की स्थिति में शुरू करें।

पड़ोसी राज्यों में इसी व्यवस्था में शुरू हुए एटीएस

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में इसी स्थिति में एटीएस शुरू किए गए हैं। इधर, फीस पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाना है, इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर आचार संहिता के बाद अनुमति मिल सकेगी। ऐसे में उम्मीद है कि आचार संहिता हटने के बाद तमाम कागजी कार्रवाईयां पूरी कर ली जाएंगी। ऐसे में 15 जून के आसपास भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में सभी तरह के वाहनों की फिटनेस एटीएस से होने लगेगीं।

मौजूदा बिल्डिंग और ट्रैक होंगे अनुपयोगी... कोकता के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ में मैनु​अल की जाती है। इसके लिए यहां लाखों की लागत से न सिर्फ ट्रैक बनाया गया है बल्कि ऑफिस की अलग बिल्डिंग भी बनाई गई है। यहां आरटीओ के कर्मचारी कतार में लगे वाहनों की फिटनेस जांचते हैं। प्राइवेट कंपनी ने ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन कान्हासैया में बनाया है।

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन तैयार हैं। मोर्थ के नए नोटिफिकेशन के हिसाब से अपग्रेड करना बाकी है। कुछ राज्यों में अपग्रेड से पहले शुरू ​हुए हैं। इसके लिए एनआईसी को पत्र लिखा है ताकि, जल्द शुरू किए जा सकें।

-उमेश जोगा, अपर आयुक्त, परिवहन



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.