फर्जी मेट्रोमोनियल वेबसाइट: शिकार को फंसाने के लिए लड़कियों से बात कराता था, 500 लोगों को ठगा
Updated on
03-12-2024 12:42 PM
भोपाल। साइबर क्राइम पुलिस ने सोमवार को इंद्रानगर कालोनी खजूरी बनारस निवासी 24 वर्षीय हरीश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने फर्जी मेट्रोमाेनियम वेबसाइट बनाकर देशभर में करीब 500 अविवाहित लोगों को अपने शादी कराने का झांसा देकर ठगी करता था।
यह है पूरा केस
क्राइम ब्रांच के मुताबिक कस्तुरबा नगर चेतकब्रिज के पास रहने वाले 47 वर्षीय आनंद कुमार दीक्षित निजी काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने चार मई 2024 को फेसबुक पर संगम विवाह मेट्रोमनी का विज्ञापन देखा। उस पर लिखे नंबर पर संपर्क किया।
बाद में उनको वाट्सएप पर कुछ लड़कियों के फोटोज भेजे गए। एक लड़की पसंद आने पर काॅल सेंटर की लड़कियों द्वारा उनसे बात की गई।
शादी के कागज तैयार करने व वकील की फीस व होटल का किराया व मंगल सूत्र खरीदने, शगुन , पंडितजी व अन्य नाम से रूपये लेकर लगभग 1.50 लाख रूपये की ले लिए और बाद में फोन बंद कर लिया।
ठगी का एहसास होने पर उन्होंने क्राइम ब्रांच को शिकायत की। बाद में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
इसी दौरान सोमवार को आरोपित एक पुराने ठगी के मामले में समझौता होने के बाद बंद पड़े एक बैंक खाते को शुरू कराने क्राइम ब्रांच पहुंचा था।
पुलिस को उस पर शंका हुई और उन्होंने ठगी शिकार आनंद दीक्षित से बात की तो हरीश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया।
सात वेबसाइट बनाकर रखता था
हरीश भारद्वाज ने इण्डियन रायल मैट्रिमनी, सर्च रिश्ते, ड्रीम पार्टनर इण्डिया, 7 फेरे मैट्रिमनी, संगम विवाह एवं माय शादी प्लानर नाम से फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट बना रखी थी।
इस पर रजिस्ट्रेशन करने वाले अविवाहित लोगों को रजिस्ट्रेशन करने के बाद वह काॅल सेंटर में काम करने वाली लड़कियों से उनसे बात करता था और उसने रुपये वसूल करता था।
वह काॅल सेंटर में काम करने वाली लड़कियों को हर माह दस हजार रुपये वेतन देता था।आरोपित इतना शातिर है कि वह यूपी , छत्तीसगढ़ में कई ठिकाने बदल चुका है।अगर लोग उसे पकड़ लेता था तो वह उनके रुपये वापस कर देता था, अगर कोई उसे ज्यादा परेशान करता था तो वह उसे पुलिस की धमकी देता था।
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…