भोपाल में दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था नकली पुलिसवाला, गिरफ्तार

Updated on 19-11-2024 11:53 AM

भोपाल : नकली पुलिस बनकर दुकानदारों और वाहन चालकों से वसूली करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित भोपाल कोर्ट के आसपास वसूली कर रहा था, जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों द्वारा इसकी शिकायत एमपी नगर थाने में की गई थी। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

दतिया का रहने वाला है आरोपित

एमपी थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि अशोका गार्डन निवासी आनंद सेन मूलत: दतिया का रहने वाला है। वह बीते कई महीनों से राजधानी में नकली पुलिस बनकर वसूली कर रहा था। उसके निशाने पर शहर के दुकानदार और वाहन चालक होते थे, जिन्हें पुलिस का रौब दिखाकर उनसे रुपये ऐंठता था। सोमवार को सूचना मिली कि एक संदिग्ध पुलिसकर्मी कोर्ट चौराहे पर दुकानदार को वर्दी का रौब दिखाते हुए अवैध वसूली कर रहा है। तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया और आरोपित को हिरासत में लिया।

गुमराह करने का प्रयास

पकड़े जाने पर पहले तो आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और पुलिसिया रसूख झाड़ने लगा। लेकिन जब उससे वर्तमान तैनाती और विभाग से जुड़े सवाल किए गए तो वह सकपका गया और उसने स्वीकार किया कि वह नकली पुलिसकर्मी है। पैसा कमाने की लालच में वर्दी पहनकर लोगों से अवैध वसूली करता है। आरोपित आनंद सेन के बैंक खातों की जांच की जा रही है। उसके पास से कई तरह की वर्दियां मिली हैं।

वर्दी में लेता था सेल्फी

आरोपित दूसरों पर रौब झाड़ने के लिए छिपकर किसी पुलिस चौकी या पुलिस की गाड़ियों के साथ वर्दी में सेल्फी लिया करता था। इतना ही नहीं, इन फोटोज अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट में अपलोड भी कर दिया करता था। आरोपित के कब्जे से मोबाइल के अलावा एक बाइक भी बरामद की गई है, जिस पर 'पुलिस' लिखा है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कहां-कहां और कितने लोगों को ठगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.