ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट के खाने में मिला नकली दांत:लोग बोले- ये घिनौना है

Updated on 10-12-2022 06:16 PM

ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट के खाने में नकली दांत मिला है। एक पैसेंजर ने इसकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। ट्वीट में उसने ब्रिटिश एयरवेज को टैग करते हुए लिखा कि इस बारे में मैं आपके जवाब का इंतजार कर रही हूं। इस पोस्ट पर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

लंदन से दुबई जा रही थी फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन से दुबई जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर के खाने में नकली दांत मिला। घादा एल-होस नाम की इस महिला ने ट्विटर पर खाने की फोटो शेयर की है। जिसमें एक नकली दांत पड़ा दिख रहा है।

महिला ने ब्रिटिश एयरवेज को टैग करते हुए लिखा कि आपकी फ्लाइट BA107 में 25 अक्टूबर को परोसे गए खाने में नकली दांत मिला था। मैं अभी भी इस बारे में आपके जवाब का इंतजार कर रही हूं। आपके कॉल सेंटर से भी किसी ने इसे लेकर मुझसे बात नहीं की। इसके बाद एयरवेज ने जवाब में लिखा, हमें इसे देख कर बहुत अफसोस हुआ। क्या आपने इस बारे में केबिन क्रू से बात की थी। आपसे निवेदन है कि हमें अपनी जानकारी भेजे, हम आपसे संपर्क करेंगे। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए एयरलाइन ने कहा कि हम माफी मांगने के लिए ग्राहक से संपर्क कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
उधर, यूजर्स इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर सच है तो यह बहुत घिनौना है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं एक डेंटल इंप्लांट स्पेशलिस्ट हूं, क्या मैं इसकी और तस्वीरें देख सकता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.