भोपाल में चोरी का विरोध करने पर परिवार पर हमला:बुजुर्ग का पांव तोड़ा, युवक की उंगली काटी

Updated on 04-05-2025 08:28 PM

भोपाल के गांधी नगर नई बस्ती में रहने वाले युवक के ऑटो से बदमाशों ने साउंड सिस्टम चुरा लिया। जब चालक और उसके परिजनों को आरोपियों की पहचान हुई और उन्होंने सामान लौटाने के लिए कहा तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। चालक और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए युवकों के पिता के पैर पर लोहे की रॉड से वार कर तोड़ दिया।

एक दोस्त ने दोनों भाइयों को बचाना चाहा तो उसके हाथ पर तलवार से वार किया गया। इससे अविनाश नामक युवक के हाथ की एक उंगली कट गई। घटना शनिवार की देर रात की है। रविवार शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस शिकायत दर्ज करने के बजाय राजीनामा कराने पर जोर दे रही है। धमकाया जा रहा है कि शिकायत की तो काउंटर केस दर्ज किया जाएगा।

नरेंद्र शर्मा नई बस्ती सी सेक्टर गांधी नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं और भाई सुरेंद्र शर्मा भी ऑटो चालक है। सुरेंद्र शनिवार की दोपहर को खाना खाने के लिए घर गया था। यहां उसने अपने ऑटो को घर के बाहर पार्क किया था। खाना खाकर लौटे तो देखा कि ऑटो में लगा साउंड सिस्टम और अन्य सामान चोरी हो चुका है। आस पास पूछताछ करने पर पता लगा कि रितिक मराठा और कल्लू बंजारा उनका सामान चोरी कर ले गया है।

इसकी सूचना उन्होंने डायल 100 पर दी। कुछ देर बाद डॉल 100 सवार एक पुलिसकर्मी का कॉल आया, उसने कहा कि आरोपियों का और बेहतर ढंग से पता लगाओ। जब पुख्ता हो जाए कि चोरी कल्लू और रितिक ने ही की है तो शिकायत दर्ज कराने थाने आ जाना। हम थाने पहुंचे लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई।

थाने से घर लौटते ही किया हमला

थाने से जब घर लौटे तो आरोपियों ने हमला कर दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए भाई के सिर में चाकू से वार किया। पिता को रॉड से पीटा, इससे उनके पांव में फ्रेक्चर आया है। एक दोस्त ने बचाने का प्रयास किया तो उस पर तलवार से वार किया। इससे उसके हाथ की एक उंगली कट गई।

नरेंद्र का आरोप- थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई

नरेंद्र का आरोप है कि हमले के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। वहां पुलिस ने सुनवाई नहीं की। राजीनामा करने पर जोर दिया और कहा कि एफआईआर कराने की हालत में काउंटर केस दर्ज करेंगे। तुम्हे भी जेल जाना होगा। हम लगातार एफआईआर दर्ज कराने की बात पर अड़े रहे, लेकिन रविवार की शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया है।

अस्पताल में बिताई रात

हमले के बाद डरे हुए परिवार ने घर में ताले लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि हमीदिया अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपियों के डर के कारण घर नहीं लौटे हैं। अस्पताल में ही रात बिताई और आज का पूरा दिन बताना पड़ा।

थाना प्रभारी बोले- दोनों पक्ष आदतन अपराधी

टीआई सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आदतन अपराधी हैं। नरेंद्र पर रेप, पॉस्को जैसे गंभीर केस दर्ज हैं। दोनों ही पक्षों की ओर से मारपीट की गई थी। दोनों पक्ष थाने आए लेकिन लिखित में राजीनामा कर चले गए। हमने रोजनामचे में भी इसका उल्लेख किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.