पाकिस्‍तान के फैज की रिहाई के लिए भारत से गुहार लगा रहा परिवार, सीमा हैदर की तरह से नेहा से की थी सीक्रेट शादी

Updated on 06-09-2023 02:23 PM
इस्‍लामाबाद: सीमा हैदर और अंजू के बाद अब एक भारत पाकिस्‍तान के बीच एक और लव स्‍टोरी का खुलासा हुआ है। पाकिस्‍तान की मीडिया ने बताया है कि पाकिस्‍तान के शानघला का रहने वाला शख्‍स भारत पहुंचा था। सीमा की तरह यह शख्‍स भी नेपाल के रास्‍ते भारत आया और यहीं पर चुपचाप रहने लगा। पाकिस्‍तान के अखबार द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की मानें तो इस शख्स को भारत में हिरासत में ले लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से सीमा हैदर, सचिन और अंजू, नसरुल्‍ला की कहानियां दोनों मुल्‍कों में छाई हुई हैं। अब इस नए मामले में एक बार फिर उन दोनों मामलों पर हो रही चर्चा को तेज कर दिया है। फिलहाल इस शख्‍स के परिवार ने मानवाधिकार के आधार पर उसकी रिहाई की अपील की है।

भारत में हुआ गिरफ्तार
एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून के मुताबिक शानघला के फैज मोहम्‍मद को भारत के हैदराबाद से हिरासत में लिया गया था। उसे अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और अपनी सीक्रेट शादी के बाद ससुराल में रहने की वजह से गिरफ्तार किया गया। फैज खैबर-पख्‍तूनख्‍वां के शानघला का रहने वाला है। फैज के परिवार का कहना है कि उन्हें गिरफ्तारी और पड़ोसी देश के अखबारों में आई रिपोर्ट्स से इन सबकी जानकारी हुई। उन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सरकारों से मानवीय आधार पर उनकी रिहाई में मदद करने की अपील भी की है। स्थानीय जिला पुलिस कार्यालय ने की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

2019 में हुई मुलाकात
जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक साल 2019 में यूएई के शारजाह में उनकी मुलाकात भारतीय नागरिक नेहा फातिमा से हुई थी। दोनों एक गारमेंट फैक्ट्री में साथ में काम करते थे। दोनों ने शादी कर ली और दोनों का अब एक बच्चा भी है जो तीन साल का है। शादी और बच्‍चे की जानकारी फैज के पाकिस्तान में रहने वाले परिवार को नहीं थी। नेहा बाद में अपने बेटे के साथ भारत लौट आईं। परिवार के सदस्यों ने पाकिस्तान की मीडिया को बताया कि उन्हें शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

कैसे लगी फैज की खबर
वो वास्तव में 24 अगस्त से फैज के संपर्क नहीं थे। उनकी मोबाइल सर्विसेज भी बंद थीं। इससे पहले, भारतीय मीडिया की तरफ से बताया गया है कि फैज ने साल 2022 में नेहा से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। तब से वह अपने ससुराल वालों के साथ रह रहा था। जब उन्होंने हैदराबाद के मदनपुर में भारत के आधार प्रणाली में नामांकन करने का प्रयास किया, तो अधिकारियों को उनके बारे में पता चला। फैज उसका पाकिस्तानी पासपोर्ट खत्‍म हो चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.