शाहरुख की 'जवान' का प्रीव्यू देख झूमे फैन्स, बोले- बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आएगी

Updated on 10-07-2023 03:00 PM
शाहरुख खान की 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स को 10 जुलाई को 10 बजकर 30 मिनट पर बड़ा सरप्राइज मिला। ऐसा सरप्राइज जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल मेकर्स ने 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज किया, जिसमें शाहरुख का चौंकाने वाला अवतार देखने को मिला। फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन होगा, जिसकी झलक प्रीव्यू में देखकर फैन्स गजब प्रतक्रियाएं दे रहे हैं। फैन्स का कहना है कि यह अब तक का बेस्ट टीजर है, जो उन्होंने देखा है, और फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

अभी तक सामने आए Jawan के पोस्टर में Shah Rukh Khan को सिर और चेहरे पर पट्टियां बांधे दिखाया गया था। लेकिन इसका राज 'जवान' के प्रीव्यू में खुला, जिसने होश उड़ा दिए हैं। शाहरुख एकदम खूंखार रोल में हैं और उनका लुक एकदम बाल्ड है। यानी वह गंजे हैं। 'जवान' में शाहरुख एकदम फिर तहलका मचाने वाले हैं। 'जवान' का प्रीव्यू देख फैन्स ट्विटर पर क्या कुछ कह रहे हैं

दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो

'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नयनतारा और शाहरुख के अलावा सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण का कैमियो है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.