राजा शिवाजी' में सलमान खान के एक डायलॉग पर उछल पड़े फैन्स, गेरुआ और मराठा लुक में जीता सबका दिल

Updated on 01-05-2026 12:53 PM
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में अपने कैमियो की झलकियों से सलमान ने अभी से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इंटरनेट पर कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं जिनमें सलमान के स्क्रीन पर आते ही दर्शक जोरदार तालियों और सीटियों से उनका स्वागत करते दिख रहे हैं।

हालांकि, कई महीनों तक सलमान के रोल को इस फिल्म में छिपाकर रखा गया था। फैन्स इसे लेकर काफी उत्साहित थे कि रितेश देशमुख की इस फिल्म में सलमान जीवा महाला की भूमिका निभा रहे हैं। अब फैन्स ने कुछ वीडियोज़ शेयर किए हैं जिसमें सलमान गेरुआ कुर्ते और पगड़ी में मराठा तलवार लिए हुए काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं।

'राजा शिवाजी' में सलमान का डायलॉग सुन उछल पड़े फैन्स

इन झलकियों में रितेश देशमुख भी सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में दिख रहे हैं। इस एनर्जेटिक सीन में सलमान का किरदार अपने दुश्मन की गर्दन पर तलवार रखे हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सलमान एक दमदार डायलॉग भी बोलते दिख रहे हैं, जिसमें वो कहते हैं, 'शिवाजी नाही; शिवाजी राज म्हणायचा' और उनके मुंह से इतनी सी लाइन सुनते है थिएटर में लोग जैसे झूम उठे।

रितेश देशमुख से सलमान ने पूछा था- मैं कौन सा रोल निभा रहा हूं

अब इसी के साथ सलमान को इस फिल्म में कैमियो रोल कैसे मिला, इसे लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इस बारे में बात करते हुए रितेश देशमुख ने पहले बताया था कि सुपरस्टार ने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर जोर दिया था। देशमुख ने बताया, 'मैं इस फिल्म के लिए उनके पास नहीं गया था। हम नए साल पर साथ थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं। मैंने कहा- यह इसी महीने शुरू हो रही है। फिर उन्होंने पूछा- मैं कौन सा रोल निभा रहा हूं?'

रितेश ने सलमान से कहा था- उनके लिए कोई भूमिका तय नहीं है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रितेश ने कहा कि उन्हें बताया गया कि उनके लिए कोई भूमिका तय नहीं की गई है तो खान ने कथित तौर पर जवाब दिया, 'नहीं, नहीं, नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही होगा।'

सलमान खान बोले- मुझे इस फिल्म में एक रोल तो मिलना ही चाहिए

देशमुख ने आगे कहा, 'वह आत्मीयता और अपनेपन का एहसास, वह भावना जो मैं सोच रहा था, मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा नहीं था लेकिन उन्होंने कहा- मुझे इस फिल्म में एक रोल तो मिलना ही चाहिए। फिर मुझे एक भूमिका मिल गई और अब सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।'

'राजा शिवाजी' फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को जीवंत करती फिल्म

यहां बता दें कि देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा शिवाजी' फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को जीवंत करती है। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है। उम्मीद की जा रही है कि आज 1 मई को रिलीज हो रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.